बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें हर तरफ से फैंस की शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऋतिक को बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का बर्थडे विश फैंस का ध्यान खींच रहा है। बता दें कि ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के लिए एक बेहद ही प्यारा वीडियो पोस्ट किया है।
ऋतिक रोशन के जन्मदिन के मौक पर एक्स वाइफ सुजैन खान ने साझा किया खास वीडियो, कहा- तुम दुनिया के बेस्ट पिता हो.....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं रे। तुम दुनिया के सबसे बेहतरीन इंसान हो'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- 'तुम्हें जीवन में सबकुछ बेस्ट मिले। बेस्ट डैडी और बेस्ट फिलॉसफर भी हो तुम'। सुजैन के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि उनके इस वीडियो में ऋतिक अपने बेटों ऋहान और ऋदान के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे ट्विंकल खन्ना, प्रग्या कपूर, अभिषेक कपूर ने भी ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दी है। गौरतलब है कि सुजैन और ऋतिक के रास्ते सालों पहले अलग हो गए थे, लेकिन दोनों के बीच आज भी दोस्ती बरकरार है। सुजैन ने ऋतिक से अलग होने के फैसला जरूर किया, लेकिन उनकी नजरों में ऋतिक उनके बच्चों के लिए सबसे बेस्ट पिता हैं।
इतना ही नहीं पिछले साल फादर्स डे के मौके पर भी सुजैन ने ऋतिक और अपने बच्चों की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'जब भगवान को पता चला कि वो हर जगह नहीं हो सकते तो उन्होंने पिता को बनाया। हैप्पी डैडी डे, रे। तुम दुनिया के सबसे बेस्ट डैड हो'।
View this post on Instagram
बता दें कि ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर उनके पिता राकेश रोशन ने भी अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने लिखा- 'ऋतिक बहुत हार्ड वर्किंग इंसान है। एक एक्टर के तौर पर वो हर दिन बढ़ रहा है। वो आज भी उतना ही हार्ड वर्किंग है जितना वो असिस्टेंट के तौर पर हुआ करता था'। ऋतिक को अपने पिता और एक्सवाइफ सुजैन का ये मैसेज बहुत ही पसंद आया है।