फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन नहीं इस हीरोइन ने गाड़ा प्राइम वीडियो पर कामयाबी का झंडा, सबसे ज्यादा देखी गईं ये दो फिल्में

Sun, 10 Jan 2021 01:33 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Jan 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Gulabo Sitabo and shakuntala devi are the most watched movies amazon prime video in India for 2020
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2020 की विदाई ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो ने एक बहुप्रचारित फिल्म ‘कुली नंबर वन’ से की। फिल्म अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आई। ओटीटी ने दावा किया कि ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हुई उनकी सबसे कामयाब फिल्म रही है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो पर पिछले साल जो फिल्में सबसे ज्यादा देखी गईं, वे हैं अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ और विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’।

Gulabo Sitabo and shakuntala devi are the most watched movies amazon prime video in India for 2020
शकुंतला देवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले साल कोरोना महामारी के चलते जो फिल्में सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं उनमें से 19 फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो के हिस्से में आईं। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते ओटीटी बाजार भारत में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी दखल साल 2016 से बनाई और तब से इस पर कुछ बेहद उम्दा तो कुछ बेहद घटिया शोज और फिल्में अब तक प्रसारित हो चुके हैं। ओटीटी के अधिकतर ग्राहकों ने पिछले साल रिलीज हुई दो फिल्मों ‘दुर्गामती’ और ‘कुली नंबर वन’ के चयन की सबसे ज्यादा आलोचना की।

Gulabo Sitabo and shakuntala devi are the most watched movies amazon prime video in India for 2020
शकुंतला देवी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘कुली नंबर वन’ को लेकर काफी विवाद भी हुए और इस बात को लेकर भी ओटीटी के प्रबंधन पर उंगलियां उठीं कि ये फिल्म कुछ लोगों ने बिना देखे एक बहुत बड़ी रकम देकर खरीद ली। फिल्म को जनता का बेहद मनोरंजन करने वाली फिल्म (मास एंटरटेनर) बताने की भी तमाम कोशिशें हुईं और ऐसी ही एक कोशिश में ओटीटी के निदेशक और भारतीय सामग्री के प्रमुख विजय सुब्रमण्यम ने भी फिल्म को हिट फिल्म बताया। अब एक विदेशी वेबसाइट को दिए कंपनी के ही दो दूसरे अधिकारियों ने खुलासा किया है कि साल 2020 में जितनी फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं, उनमें दर्शक संख्या के हिसाब से टॉप पर रही फिल्में हैं, ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘शकुंतला देवी’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulabo Sitabo and shakuntala devi are the most watched movies amazon prime video in India for 2020
गुलाबो सिताबो - फोटो : Social Media

हॉलीवुड की मनोरंजन उद्योग की खबरों की अग्रणी वेबसाइट ‘डेडलाइन’ को दिए एक इंटरव्यू में अमेजन प्राइम वीडियो के निदेशक और कंट्री जनरल मैनेजर गौरव गांधी ने कहा, ‘वैसे तो सारी फिल्मों के ही अच्छे नंबर्स आए लेकिन ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘शकुंतला देवी’ ने बहुत जल्दी देश में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों का स्थान हासिल कर लिया, ये दोनों फिल्में देश से बाहर देखी गई हिंदी फिल्मों में भी अग्रणी रहीं।’

विज्ञापन
Gulabo Sitabo and shakuntala devi are the most watched movies amazon prime video in India for 2020
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक अनुमान के मुताबिक अमेजन के के देश में करीब एक से डेढ़ करोड़ ग्राहक है जिनसे वह प्रीमियम सेवाओं के लिए सालाना शुल्क वसूलती है। इन सेवाओं में ई कॉमर्स के साथ ही प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक आदि सेवाएं भी मुहैया कराई जाती हैं। नेटफ्लिक्स की सेवाएं इससे कई गुना ज्यादा कीमत पर मिलती हैं और वह ई कॉमर्स वेबसाइट भी नहीं चलाती। नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या करीब 40 लाख के आसपास आंकी जाती है। देश में सबसे ज्यादा जो ओटीटी एप डाउनलोड किया गया है, वह है डिजनी प्लस हॉटस्टार। करीब 40 करोड़ बार डाउनलोड किए जा चुके इस एप के ढाई करोड़ के ग्राहक वार्षिक शुल्क देकर इसकी प्रीमयम सेवाओं का लाभ उठाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed