फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन की तस्वीर में बेहद क्यूट दिखीं सलमान खान की ये हीरोइन, आप पहचान पाए क्या?

Sun, 10 Jan 2021 12:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 10 Jan 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez childhood photo celebs reaction
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

बॉलीवुड सितारे कई बार अपनी बचपन की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद क्यूट नजर आते हैं। जहां कुछ सितारों को पहचान पाना आसान होता है वहीं कई का बचपन में बिल्कुल ही अलग लुक देखने को मिलता है। अब एक मशहूर अभिनेत्री ने अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है जिसमें वह बिल्कुल एक गुड़िया की तरह नजर आ रही हैं।

Jacqueline Fernandez childhood photo celebs reaction
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

बचपन की तस्वीर साझा करने वालीं यह अभिनेत्री कोई और नहीं जैकलीन फर्नांडिस हैं। उन्होंने पासपोर्ट साइज की अपनी बचपन की थ्रोबैक तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ये वीकेंड है।' 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

Jacqueline Fernandez childhood photo celebs reaction
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन फर्नांडिस की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों के साथ उनके प्रशंसक भी खूब कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कमेंट में लिखा- 'अद्भुत'। वहीं उर्वशी रौतेला लिखती हैं कि 'वाह'। इसके साथ यामी गौतम, मनीष पॉल, हिमांशी खुराना सहित अन्य सितारों ने जैकलीन की इस तस्वीर को पसंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez childhood photo celebs reaction
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ ही सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लॉकडाउन के समय में सलमान खान के साथ वक्त बिताने की वजह से चर्चा में रहीं जैकलीन ने पिछले दिनों अपने तनाव और घबराहट के बारे में भी बताया। वैसे जैकलीन फैंस के बीच खासा लोकप्रिय रहती हैं और लोग उनकी स्टाइल के कायल हैं।

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez childhood photo celebs reaction
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143

श्रीलंकाई सुंदरी जैकलीन फर्नांडिस साल 2006 में ब्यूटी पेजेंट में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही उन्होंने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब भी जीता था। श्रीलंका में मॉडलिंग करने के बाद जैकलीन ने बॉलीवुड का रुख किया। जैकलीन की पहली हिंदी फिल्म अलादीन थी। जिसमें वह रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन के साथ एक एलियन के रोल में नजर आई थीं। उनकी आने वाली फिल्म किक 2 है। वह सलमान खान के साथ फिर से नजर आएंगी। दोनों ने 2014 की एक्शन हिट फिल्म किक में अभिनय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed