फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार किड होते हुई भी सेट पर झाड़ू लगाते थे ऋतिक रोशन, पिता की इस सीख ने बनाया बॉलीवुड का सुपरस्टार

Sun, 10 Jan 2021 12:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 10 Jan 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan birthday from sweeping the floor to serving tea actor made his debut after hard work
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन स्टार किड होते हुए भी उनके लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान नहीं था। आज ऋतिक के एक्शन और गुड लुक्स की तो दुनिया दीवानी है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अपना करियर शुरू करने के लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक ने कड़ी मेहनत के साथ अपने आप को इस मुकाम पर पहुंचाया हैं जहां आज लोग उन्हें अपना हीरो मानते हैं। आज ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं ऋतिक के स्ट्रग्रल दिनों के बारे में।

Hrithik Roshan birthday from sweeping the floor to serving tea actor made his debut after hard work
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन - फोटो : instagram/hrithikrosha

ऋतिक ने साल 2000 में पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी और इसके साथ ही ऋतिक रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। बहुत से लोगों को लगता है कि ऋतिक को उनके पिता ने पहली फिल्म दे दी थी इसलिए उन्हें कोई मेहनत नहीं करनी पड़ी, लेकिन ये सच नहीं है। ऋतिक को काम सिखाने के लिए उनके पिता राकेश रोशन अपनी फिल्मों के सेट्स पर ही उनसे काम करवाते थे।

Hrithik Roshan birthday from sweeping the floor to serving tea actor made his debut after hard work
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। ऐसे में फिल्मों के बारे में सीखने के लिए उनके पिता राकेश ने उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर रखा हुआ था। उन्होंने कई सालों तक अपने पिता के फिल्मों के सेट्स पर काम किया। यहां ऋतिक रोशन सेट्स पर झाड़ू लगाने से लेकर स्टार्स को चाय देने का भी काम करते थे। ये सारे काम उनके पिता राकेश रोशन उनसे करवाते थे ताकी ऋतिक शुरूआत से सब सीख जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan birthday from sweeping the floor to serving tea actor made his debut after hard work
hrithik roshan - फोटो : Twitter

ऋतिक रोशन ने अपने पिता की बनाई फिल्म 'करण अर्जुन' में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। कहा जाता है कि ऋतिक रोशन को सेट पर कोई आराम नहीं करने दिया गया था। इस बारे में राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने कहा, 'ये वो एक्सपीरियंस था जो मैंने उसे सिखाने के लिए और एहसास दिलाने के लिए दिया कि मैं अपनी जिंदगी में इतना आगे कैसे आया। मैं उसे सिखाना चाहता था कि सेट पर कैमरे के पीछे का माहौल क्या होता है, चीजें आराम से नहीं मिलती तो कैसा लगता है'।

विज्ञापन
Hrithik Roshan birthday from sweeping the floor to serving tea actor made his debut after hard work
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

राकेश रोशन की सिखाईं ये बातें आगे चलकर ऋतिक के काम आईं। ये ही वजह है कि ऋतिक हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं। करियर की बात करें तो ऋतिक ने फिल्म 'आशा'  में बाल कलाकार के रुप में काम किया था जिसके बदले उन्हें 100 रुपये मिले थे। इसके बाद ऋतिक ने काम सीखा और फिर 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद ऋतिक ने कोई मिल गया, कृष सीरीज, जोधा अकबर, धूम 2, अग्निपथ, कभी खुशी कभी गम, वॉर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed