Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
happy birthday Hrithik Roshan story Sussanne and Hrithik fell in love on a traffic signal 14 years later settle divorce on huge alimony
{"_id":"5ff9da178ebc3e30b91cb333","slug":"hrithik-roshan-birthday-story-sussanne-and-hrithik-fell-in-love-on-a-traffic-signal-14-years-later-settle-divorce-on-huge-alimony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan Birthday: ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को देख लट्टू हो गए थे ऋतिक, शादी के 14 साल बाद दिया इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan Birthday: ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को देख लट्टू हो गए थे ऋतिक, शादी के 14 साल बाद दिया इंडस्ट्री का सबसे महंगा तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ह्रितिक रोशन बर्थडे
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन के लुक्स और एक्टिंग की तो दुनिया दीवानी है। अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन से उन्होंने लोगों को अपना जबरा फैन बनाया है। वही लड़कियां तो ऋतिक के गुड लुक्स पर अपनी जान झिड़कती हैं। 10 जनवरी 1974 को जन्में ऋतिक इस बार अपना 47वां जन्मदिन मना रहें हैं। हालांकि 47 की उम्र में भी ऋतिक 25 साल के लड़कों को पीछे छोड़ देते हैं। अपनी एक्टिंग और लुक्स से धूम मचाने वाले ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
सुजैन खान, ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है, लेकिन मीडिया में वो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहे। साल 2014 में जब अचानक से ऋतिक और सुजैन के तलाक की खबरें सामने आई तो फैंस हैरान रह गए। बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी और शादी के 14 साल बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला कर लिया था। उन दिनों ऋतिक और सुजैन की तलाक की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
3 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan
- फोटो : instagram
ये बात हैरान कर देने वाली इसलिए थी क्योंकि ऋतिक और सुजैन एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत एक ट्रैफिक सिग्नल से हुई थी। दोनों ही अपनी कार में बैठे थे और जाम में फंसे थे। सुजैन को देखते ही ऋतिक ने अपना दिल दे बैठे थे। ऋतिक ने किसी तरह सुजैन से जान-पहचान बनाई और छोटी-छोटी मुलाकात के बाद दोनों अक्सर डेट पर जाने लगे। दो साल बाद उन्होंने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hrithik and suzzane
शादी के बाद ऋतिक और सुजैन की गिनती बॉलीवुड के बेस्ट कपल में होती थी। हालांकि 14 साल बाद इस रिश्ते का अंत हो गया। दोनों के तलाक की खबरों की असली वजह कभी सामने नहीं आ पाई। खबरों की मानें तो सुजैन अर्जुन रामपाल के करीब आने लगी थीं इसलिए दोनों का तलाक हुआ वही ये भी कहा जाता है कि फिल्म 'काइट्स' के दौरान ऋतिक और बारबरा मोरी की बीच बढ़ी नजदीकियों ने ऋतिक और सुजैन को दूर कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि वजह जो भी रही हो दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था। इस तलाक के बाद ऋतिक ने सुजैन को एलिमनी के तौर पर करीब 380 करोड़ रुपये दिए थे। उनके एलिमनी की रकम ने भी फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों के तलाक को इंडस्ट्री का सबसे मंहगा तलाक माना जाता है। आज ऋतिक और सुजैन एक दूसरे से अलग जरूर हो चुके है, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। दोनों अपने बच्चो की परवरिश बड़ी ही समझदारी के साथ करते हैं। इतना ही नहीं कईं मौकों पर ऋतिक और सुजैन को बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।