{"_id":"5ff9d2108ebc3e33621b4fdb","slug":"kalki-koechlin-birthday-special-know-about-her-personal-life-and-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki Koechlin Birthday: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को दिया जन्म, ऐसी है कल्कि की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kalki Koechlin Birthday: अनुराग कश्यप संग तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को दिया जन्म, ऐसी है कल्कि की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कल्कि केकला बर्थडे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और अलहदा किरदारों से जगह बनाने वाली अभिनेत्री कल्कि केकला का जन्म 10 जनवरी 1984 को हुआ था। इस साल कल्कि अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। कल्कि के पिता फ्रेंच और मां भारतीय हैं। उनके दादा मौरिस केकला एफिल टॉवर और स्टैचू ऑफ लिबर्टी के चीफ इंजीनियर थे। वहीं कल्कि के पिता जोल केकला एयरक्राफ्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं। लेकिन कल्कि ने अपने लिए बॉलीवुड की राह चुनी। कल्कि के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 6
Kalki Koechlin
- फोटो : Social Media
कल्कि केकला ने अपनी पढ़ाई लंदन यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। उनहें फ्रेंच के अलावा हिंदी, इंग्लिश और तमिल भाषाओं का भी ज्ञान है। कल्कि ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म 'देव डी' से की थी। कल्कि का फिल्मी करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनकी शुरुआत तो अच्छी हुईलेकिन आगे जाकर वो केवल सहायक किरदार ही बनकर रह गईं। फिल्म 'देवी डी' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
3 of 6
kalki koechlin and anurag kashyap
कल्कि के फिल्मी करियर के साथ ही उनका निजी जीवन भी काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कल्कि ने 30 अप्रैल 2011 को 'देव डी' के डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका। दो साल में ही दोनों अलग हो गए। अनुराग की यह दूसरी और कल्कि की पहली शादी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kalki koechlin
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अलग होने के बाद 13 नवंबर, 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था, 'हम एक-दूसरे का साथ छोड़ रहे हैं, ताकि हालात और इसकी वजहों को समझ सकें, लेकिन हम तलाक नहीं ले रहे हैं। हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' हालांकि साल 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इन दोनों के तलाक की वजह कल्कि ने उम्र का फासला बताई थी।
विज्ञापन
5 of 6
kalki
- फोटो : social media
अनुराग कश्यप के साथ तलाक लेने के बाद कल्कि अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। कल्कि इन दिनों गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में अपने पहले बच्चे को भी जन्म दिया है। हालांकि कल्कि और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने अब तक शादी नहीं की है। इस बारे में बात करते हुए कल्कि ने अपनी प्रेग्नेंसी के एलान के दौरान कहा था कि 'हमें शादी से कोई गुरेज नहीं है लेकिन हम सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अगर कभी हमारे बच्चे के दस्तावेजों और स्कूल पंजीकरण के लिए जरूरी होता है तो हम इस पर विचार करेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।