कंगना रणौत ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं और हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखती हैं। इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटॉल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में की गई हिंसा की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। ट्विटर ने कहा कि भविष्य में और हिंसा की आशंका को देखते हुए उसने ये कदम उठाया है। इस मुद्दे पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्विटर के सीईओ पर कंगना रणौत ने निकाली भड़ास, बोलीं- ‘इस्लामी मुल्क और चीनी प्रोपैगेंडा के आगे बिक चुके’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को टैग करते हुए उन पर निशाना साधा है। उन्होंने जैक द्वारा साझा किए गए साल 2015 के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिकिया दी। जैक ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘ट्विटर अभिव्यक्ति की आजादी के साथ खड़ा है। हम सच्चाई बोलने वालों के लिए खड़े हैं। हम बातचीत को सशक्त बनाने के लिए खड़े हैं।‘ कंगना ने इस ट्वीट को लेकर लिखा कि बड़े-बड़े दावे करने की जरूरत नहीं है। यह काफी शर्मनाक है।
कंगना लिखती हैं कि ‘नहीं आप नहीं हैं, आप इस्लामी मुल्क और चीनी प्रोपैगेंडा के आगे बिक चुके हैं। आप सिर्फ अपने फायदे के लिए खड़े होते हैं। दूसरों के विचारों के प्रति आप शर्मनाक तरीके से असहिष्णुता दिखाते हैं। आप इस सयम अपने ही लालच का गुलाम बनकर रह गए हैं। बड़े-बड़े दावे करने की जरूरत नहीं है। यह शर्मनाक लगता है।‘
No you don’t,Islamists nation and Chinese propaganda has bought you completely, you only stand for your petty gains. You shamelessly show intolerance for anything other than what they want. U are nothing but a little slave of your own greeds. Don’t preach again its embarrassing. https://t.co/jDn97OVrHU
कंगना रणौत ने इससे पहले भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। कंगना इस वजह से भी गुस्सा होती नजर आती हैं क्योंकि कई बार उनके और उनकी बहन रंगोली चंदेल के अकाउंट के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।
ट्विटर ने क्या कहा था
डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को लेकर ट्विटर ने कहा कि ‘ट्रंप के अकाउंट से किए गए ट्वीट के करीबी अवलोकन के बाद हमने पाया कि उन्हें किस तरह से लिया जा रहा था। आगे के खतरे को देखते हुए हमने उनका अकाउंट स्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है।‘ निजी अकाउंट बंद होने के कुछ देर बाद ही ट्रंप ने राष्ट्रपति के आधिकारिक अकाउंट @POTUS से ट्वीट किया, लेकिन इसे कुछ ही मिनटों में हटा दिया गया। इसके अलावा ट्विटर ने टीम ट्रंप (@TeamTrump) नाम के एक अकाउंट को भी बंद कर दिया है।