कान फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर दुनिया भर के बड़े-बड़े सितारे शिरकत कर रहें हैं। इधर बॉलीवुड की तरफ से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण यहां अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रही हैं। ऐसे में दोनों ही अभिनेत्रियों के फैन्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस बड़े आयोजन के बीच यहां, दीपिका की छोटी बहन अनीशा ने एक ट्वीट किया है जिसपर लोगों आकर्षित हो रहे हैं।
'कान' में दीपिका पादुकोण को छोड़ उनकी बहन पर क्यों गया लोगों का ध्यान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण ने कान के ऊपर एक ट्वीट करते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह 'cannes' शब्द को बोल नहीं पाती हैं जिसके चलते उन्होंने ये ट्वीट किया है।
बता दें कि गुरुवार को दीपिका की बहन अनीशा ने ट्विटर पर लिखा है कि 'यह साल का वह समय है जब मुझे गूगल पर ढूंढना पड़ता है कि 'cannes' का उच्चारण आखिर क्या हैं।' इसके साथ ही इस ट्वीट का जवाब देते हुए दीपिका ने ट्वीट किया कि 'छोटी तुम मेरे साथ आना, मैं तुम्हें सिखा दूंगी।' अब सोशल मीडिया पर दीपिका का जवाब भी काफी वायरल हो रहा है।
come with me smallie...il teach you!😘😘😘 @anishapadukone https://t.co/uBykJo3yca
दीपिका इस फिल्म फेस्टिवल के लिए पीटर डुंडास के क्रिएशन पहने हुए नजर आयी हैं, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत भी दिख रही थीं। बता दें कि दीपिका ने ऑफ व्हाइट गाउन पहना था। इस गाउन में लगी बड़ी सी बो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था । दीपिका की ये ड्रेस हाई स्टिट और डीप नेक है ।
ड्रेस के साथ दीपिका ने हाई पोनी टेल की हुई थी। साथ ही रिवर्स कैट आई मेकअप ने दीपिका के लुक को पूरा कर दिया । दीपिका की इन फोटोज पर पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। रणवीर ने कमेंट करते हुए लिखा था- और पास । एक और कमेंट में उन्होंने लिखा- Elegance की Moorat!