फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 जनवरी को भी रिलीज नहीं हो पाएगी 'पद्मावत', मेकर्स ने लिया अब तक का सबसे बड़ा फैसला

Wed, 17 Jan 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone starrer Padmaavat will not release on January 25
दीपिका पादुकोण

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट एक महीने बाद फाइनल हुई। लेकिन अभी भी राजपूत और करणी सेना के सदस्य इसकी रिलीज पर आपत्ति जता रहे हैं। इसके चलते एक बार‌ फिर फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।

Deepika Padukone starrer Padmaavat will not release on January 25
दीपिका पादुकोण

जी हां, 190 करोड़ के बजट में बनी संजय लीला भंसाली की ये फिल्म अब 25 जनवरी को रिलीज नहीं होगी। मिड डे की खबर के मुताबिक, फिल्म 'पद्मावत' अब 25 नहीं बल्कि 24 को रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म को एक दिन पहले रिलीज करने का फैसला किया है।

Deepika Padukone starrer Padmaavat will not release on January 25
दीपिका पादुकोण

मुंबई के GA मल्टीप्लेक्स के मालिक मनोज देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया, 'पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज होगी जबकि पद्मावत को एक रात पहले ही रिलीज कर दिया जाएगा। डिस्ट्रिब्यूटर्स ने 24 जनवरी को शाम 9.30 बजे फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है। ये शो पेड प्रिव्यू होगा। ये एक स्पेशल स्क्रीनिंग होगी। ये सिर्फ मेरे ही थिएटर में नहीं बल्कि पूरे देश में रात को ही रिलीज हो जाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone starrer Padmaavat will not release on January 25
पद्मावती

बता दें कि किसी भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के पैसे नहीं लगते हैं। लेकिन 'पद्मावत' के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा, 'अगर मेकर्स ने पेड प्रिव्यू अरेंज किया है, इसका मतलब वो अपनी फिल्म को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट हैं। मेकर्स ऐसा करके उन लोगों को साबित करना चाहते हैं जो इस फिल्म के खिलाफ हैं। वो दर्शकों को दिखाना चाहते हैं कि ये फिल्म राजपूत परंपरा को उजागर कर रही है।'

विज्ञापन
Deepika Padukone starrer Padmaavat will not release on January 25
पद्मावती

उन्होंने आगे कहा, 'इस पेड प्रिव्यू के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में जरूर बात होगी और दर्शकों की सोच बदलने की उम्मीद है। लोगों की सोच को बदलने के लिए यह कदम उठाया गया है।' इसी के साथ मेकर्स अब तक की सबसे ज्यादा विवादित फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि ये फिल्म हरियाणा, राजस्‍थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में बैन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed