{"_id":"5c287107bdec222c356262ff","slug":"deepika-padukone-started-dating-when-she-was-only-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"13 की उम्र में ही दीपिका ने शुरू कर दी थी डेटिंग, बोलीं- रिलेशनशिप में बहुत बार मेरा यकीन टूटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
13 की उम्र में ही दीपिका ने शुरू कर दी थी डेटिंग, बोलीं- रिलेशनशिप में बहुत बार मेरा यकीन टूटा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवंबर में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब जाकर हनीमून के लिए रवाना हुए हैं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। दोनों की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' से शुरू हुई थी। रणवीर से पहले दीपिका रणबीर कपूर को डेट करती थी।
2 of 5
deepika padukone
एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। अब दीपिका मिसेज रणवीर सिंह बन चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ कई खुलासे किए हैं।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह से अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया, हमारी कई बार लड़ाई हुई। 6 साल के इस रिलेशनशिप में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन हमने कभी ब्रेकअप नहीं किया। हमने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दीपिका ने बताया, इस दौरान हमारी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई और ना ऐसा पल आया कि लगा हो कि चलो कुछ दूरी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं दीपिका ने ये भी बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र से ही डेट करना शुरू कर दिया था और उन्होंने किसी रिलेशन को हल्के में नहीं लिया। चाहे यह एक साल का हो। दो साल या तीन साल का हो। सभी प्रॉपर रिलेशनशिप थे। उन्होंने कहा, "मैं कई रिलेशनशिप में रही और बहुत बार मेरा यकीन टूटा।"
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
दीपिका ने बताया- जब मैं रणवीर से मिली तब तक मैं इस सब से थक चुकी थी। मैं लगातार रिलेशनशिप्स में रही थी। मैं कुछ वक्त तक अकेली रहना चाहती थी। मैंने किसी को भी बस यूं ही डेट नहीं किया था। मैं किसी के लिए भी जवाबदेह नहीं होना चाहती थी। हालांकि दीपिका ने यह भी बताया कि कुछ ही महीनों में वह रणवीर से इतना ज्यादा आकर्षित महसूस करने लगीं कि यही बात होने लगी कि कब दोनों शादी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।