अपने दो बहुत ही करीबी अभिनेताओं इरफान खान और ऋषि कपूर की असमय मृत्यु से बाहर निकलने के लिए अमिताभ बच्चन ने तो केबीसी के अगले सीजन का प्रोमो लॉन्च करके दिल को हल्का करने की कोशिश की है, लेकिन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब भी सदमे में ही हैं। दीपिका किसी तरह अपना ध्यान खाने पीने की चीजों पर लगा रही हैं लेकिन उनके करीबी बताते हैं कि वह खुद को सहज नहीं कर पा रही हैं।
एक के बाद एक लगे झटकों से दीपिका अब भी निशब्द, इंस्टाग्राम की ये काली तस्वीरें कह रहीं पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म लव आजकल के साथी कलाकार ऋषि कपूर के साथ उनकी अगली फिल्म जल्द शुरू होने वाली थी, इरफान के साथ उन्होंने फिल्म पीकू में शानदार काम किया था। पिछले हफ्ते भारतीय सिनेमा जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे। पहले जहां 29 अप्रैल को इरफान खान की मृत्यु हो गई तो वहीं 30 अप्रैल को ऋषि कपूर दुनिया को अलविदा कह गए।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दोनों की अकस्मात मृत्यु पूरी इंडस्ट्री के लिए एक गहरा सदमा साबित हुई। दोनों ही सह कलाकारों की मृत्यु पर दीपिका इस कदर टूट गईं कि उनसे सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं लिखा गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काले रंग की कोरी तस्वीर साझा कर अपना दुख व्यक्त किया।
View this post on Instagram
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
दोनों ही दिग्गजों की मृत्यु पर दीपिका अपने दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकी। उन्होंने इंस्टाग्राम के अलावा किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई प्रतिक्रिया साझा नहीं की। वहीं उन्होंने मीडिया से भी इस विषय पर बात करने से दूरी बना ली। करीब पांच दिनों में भी उन्होंने किसी भी तरह का बयान साझा नहीं किया है। वहीं जब उनसे संपर्क कर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो भी उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
दीपिका पादुकोण की गिनती उन कलाकारों में होती है जो अपने दिल की बातों को खुलकर बयां करते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के प्रत्येक पहलू को खुली किताब की तरह लोगों के सामने रखा है। सामाजिक मुद्दों पर भी उन्होंने अपना पक्ष मजबूती से रखा। हालांकि अपने सह कलाकारों की मृत्यु ने उन्हें निशब्द कर दिया है।