फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी बार दीपिका पादुकोण ने Google पर खोजी थी ये चीज, सुनकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Sat, 09 Jan 2021 12:37 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 09 Jan 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone takes post a picture challenge on Instagram reveals what was her last google search
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरत अदाओं से फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। फिल्मों के अलावा दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि नए साल के मौके पर दीपिका ने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर फैंस को चौंका दिया था। हालांकि वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुकी हैं। इन दिनों इंस्टाग्राम पर 'पोस्ट अ पिक्चर चैलेंज' काफी फेमस हो रहा है। ऐसे में दीपिका ने भी इसमें हिस्सा लिया है और कई सारी मजेदार चीजें पोस्ट की हैं।

Deepika Padukone takes post a picture challenge on Instagram reveals what was her last google search
दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बता दें कि दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने बचपन की तस्वीर, उनका फेवरेट खाना, वो किसके सबसे करीब हैं और आखिरी बार उन्होंने क्या गूगल किया था जैसी मजेदार चीजें पोस्ट की हैं। अब दीपिका को चाहने वाले फैंस उनके बहुत सारे सवालों के तो जवाब जानते हैं, लेकिन दीपिका ने आखिरी बार क्या चीज गूगल की थी ये जानना उनके लिए काफी दिलचस्प था।

Deepika Padukone takes post a picture challenge on Instagram reveals what was her last google search
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

अगर आप भी जानने के लिए बेताब हैं कि मस्तानी दीपिका ने आखिरी बार क्या गूगल किया था तो उसका जवाब है -दस्तानों का साइज कैसे नापें। अब दीपिका के इस सर्च पर फैंस हैरान भी हो सकते हैं, लेकिन एक्ट्रेस इस तरह की चीजें भी गूगल पर सर्च करती रहती हैं। वैसे भी उनके पति रणवीर सिंह ने पहले ही खुलासा किया था कि दीपिका बहुत घरेलू हैं और चीजों का बेहतर ढंग से ख्याल रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone takes post a picture challenge on Instagram reveals what was her last google search
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

दूसरी तरफ दीपिका के सबसे करीब कौन लोग हैं के सवाल पर उन्होंने अपने पति रणवीर और बहन अनिषा पादुकोण की तस्वीर पोस्ट की है। इसके अलावा उन्होंने चीट मील में बिरयानी की तस्वीर साझा की है। बता दें कि बॉलीवुड के कई सितारे बिरयानी के फैन हैं और दीपिका भी जब अपने डाइट के दौरान चीट करती हैं तो बिरयानी खाना ही पसंद करती हैं। वहीं उन्होंने 'पीकू' के फेवरेट मोमेंट को शेयर करते हुए अपनी और दिवंगत एक्टर इरफान खान की तस्वीर लगाई है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस का खूब प्यार उमड़ रहा है।

विज्ञापन
Deepika Padukone takes post a picture challenge on Instagram reveals what was her last google search
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ ranveersingh

बता दें कि हाल ही में 5 जनवरी को दीपिका ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। इतना ही नहीं नए साल के मौके पर भी दीपिका रणवीर के साथ रणथैम्भौर गई थीं। वहां उनके साथ आलिया और रणबीर कपूर ने भी काफी मस्ती की थी। इन सेलेब्स की वेकेशन पिक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed