Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Happy Birthday Farah Khan: Birthday special 9 years younger Shirish Kunder proposed to her in the most romantic way possible
{"_id":"5ff839ffbab6c077ad0b7d4e","slug":"farah-khan-birthday-special-9-years-younger-shirish-kunder-proposed-to-her-in-the-most-romantic-way-possible","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farah Khan Birthday: धर्म की दीवार तोड़ नौ साल बड़ी फराह खान पर लट्टू हो गए थे शिरीष, दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Farah Khan Birthday: धर्म की दीवार तोड़ नौ साल बड़ी फराह खान पर लट्टू हो गए थे शिरीष, दिलचस्प है दोनों की लवस्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में मेल डॉयरेक्टर्स तो कई सारे हैं लेकिन फिल्मों के निर्देशन में बहुत कम ही महिलाओं का नाम सामने आता है। इस कड़ी को तोड़ने वाली मशहूर फिल्म डायरेक्टर फराह खान (farah khan birthday) ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दी है। 9 जनवरी 1965 को मुंबई में जन्मीं फराह अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म डॉयरेक्टर होने के साथ साथ फराह एक मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं। अपने फिल्मों के अलावा फराह शिरीष कुंदर से अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। तो चलिए आज आपको फराह के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
फराह खान
फराह खान ने एडिटर और डायरेक्टर शिरीष कुंदर से शादी की है। बता दें कि फराह शिरीष से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। ऐसे में जब दोनों के शादी की खबरें सामने आईं तो इसकी काफी चर्चा भी हुई थी। हालांकि फराह और शिरीष दोनों को ही इस बात से फर्क नहीं पड़ता। एक इंटरव्यू में खुद फराह ने शिरीष के प्रपोजल के बारे में बताया था। फराह ने बताया था कि कैसे अपनी बातों से शिरीष ने उन पर जादू कर दिया था।
3 of 5
फराह खान और शिरीष कुंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
शिरीष और फराह की लव स्टोरी फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट से शुरू हुई थी। शिरीष को फराह बहुत पसंद थी ऐसे में जब उन्हें फिल्म के लिए बतौर एडिटर जॉब ऑफर किया गया तो उन्होंने फौरन हां कह दी। खास बात ये है कि शिरीष को इस जॉब के लिए पैसे भी कम ही मिले थे। हालांकि फराह के लिए ही शिरीष ने इस जॉब के लिए हां कही थी। इसके बाद उन्होंने 7 महीने तक एक दूसरे को डेट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फराह खान और शिरीष कुंदर
- फोटो : instagram/bollyg0ssip
फराह ने बताया था कि शिरीष उन्हें मन ही मन पसंद करते थे, लेकिन वो ये बात नहीं जानती थी। उन्हें फराह पर क्रश था, लेकिन वो उनके साथ टाइमपास नहीं करना चाहते थे। शिरीष चाहते थे कि वो फराह से शादी कर ले। ये ही वजह थी कि उन्होंने फराह को प्रपोज करते हुए अपने दिल की बात साफ शब्दों में कह दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
फराह खान
फराह ने आगे कहा कि जब शिरीष ने उन्हें प्रपोज किया तो बहुत ही प्यारी बातें कहीं थीं। शिरीष ने कहा था, 'डार्लिंग अगर तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती तो चली जाओ। मैं तुम्हें सिर्फ देखकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता। अगर तुम सीरियस हो और हम शादी करने जा रहे हैं तो ही इस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे'। शिरीष के इस प्रपोजल पर फराह ने खूब सोचा और फिर उन्होंने हां कर दी। इसके बाद दोनों ने 2004 में पहले रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साइथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया। आज दोनों ट्रिपलेट्स जार, दीवा और आन्या के माता पिता बन चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।