फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farhan Akhtar Birthday: 17 साल बाद इस वजह से टूटी थी फरहान अख्तर की शादी, अब इस अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट

Sat, 09 Jan 2021 11:48 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 09 Jan 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Farhan Akhtar Birthday Special Know Why Actor Get Divorce From Wife Adhuna and Now Dating Shibani Dandekar
फरहान अख्तर बर्थडे - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड के अभिनेता, राइटर, सिंगर और निर्माता फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 को हुआ था। इस साल फरहान अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान अख्तर ने अपने करियर में फिल्म इंडस्ट्री की हर विधा पर हाथ आजमाया है और वो सफल भी हुए हैं। फरहान की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती हैं। फरहान के जन्मदिन पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Happy Birthday Farhan Akhtar Birthday Special Know Why Actor Get Divorce From Wife Adhuna and Now Dating Shibani Dandekar
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला

फरहान अख्तर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद साल 2001 में पहली फिल्म 'दिल चाहता है' से निर्देशन में उतरे। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता। इसके बाद फरहान अख्तर ने कई फिल्में बनाईं और उनका निर्देशन का सफर हिट रहा।

Happy Birthday Farhan Akhtar Birthday Special Know Why Actor Get Divorce From Wife Adhuna and Now Dating Shibani Dandekar
फरहान अख्तर

फरहान केवल निर्देशक के रूप में ही पहचान नहीं बनाना चाहते थे। उन्होंने लेखन, गायन और अभिनय में भी हाथ आजमाया। फरहान इन सभी विधाओं में भी हिट रहे हैं। फरहान अख्तर अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। फरहान ने साल 2000 में अधुना भभानी के साथ शादी की थी। फरहान और अधुना के दो बच्चे भी हैं। लेकिन साल 2017 में फरहान और अधुना के बीच अलगाव हो गया और दोनों ने तलाक ले लिया। फरहान और अधुना के बीच तलाक की वजह फरहान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Farhan Akhtar Birthday Special Know Why Actor Get Divorce From Wife Adhuna and Now Dating Shibani Dandekar
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि दोनों में से किसी ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन दोनों के तलाक के समय बताया गया था कि फरहान का अफेयर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से था। जिस वजह से उनके और अधुना के बीच दूरियां आ गई और दोनों ने तलाक ले लिया। इन दिनों फरहान मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं इन दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर आती ही रहती हैं पर दोनों ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
Happy Birthday Farhan Akhtar Birthday Special Know Why Actor Get Divorce From Wife Adhuna and Now Dating Shibani Dandekar
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फरहान अख्तर की प्रमुख फिल्मों के बारे में तो उन्होंने दिल चाहता है, लक्ष्य, डॉन, डॉन 2 जैसी फिल्मों में लेखन का कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक की भूमिका निभाते हुए डॉन, रॉक ऑन, लक बाई चांस, जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं फरहान ने रॉक ऑन, लक बाई चांस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, मिल्खा सिंह, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में अभिनय भी किया है।

पढ़ें: Bigg Boss 14: मां के साथ वीडियो कॉल पर इमोशनल हुईं राखी सावंत, पति के लिए कही ऐसी बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed