शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'पठान' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए। 'पठान' की दमदार सफलता के बाद से फिल्म की टीम और कलाकार काफी खुश हैं। देश में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी दर्शकों के सिर 'पठान' का क्रेज चढ़ा हुआ है। ‘पठान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब फिल्म की सफलता पर दीपिका ने खुशी जाहिर करते हुए शाहरुख खान के बारे में भी बात की है।
Deepika Padukone: 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख और गौरी से क्या बोली थीं दीपिका, अभिनेत्री ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पर क्या बोलीं अभिनेत्री
हाल ही में दिए इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया कि फिल्म की कमाई को लेकर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने फिल्म 'पठान' की सफलता के लिए प्रार्थना भी की थी। फिल्म के सुपरहिट साबित होने के बाद उन्होंने शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान से कहा था कि ये प्यार और आशीर्वाद हैं, जो वापस आ रहे हैं।
R Balki: पैरा क्रिकेट स्टार पर आधारित है आर बाल्की की फिल्म घूमर, कोच की भूमिका में दिखेंगे अभिषेक बच्चन
शाहरुख की सफलता
दीपिका ने कहा कि हर कोई शाहरुख खान की सफलता चाहता है। वह हमारे पॉप कल्चर का हिस्सा हैं। उनके साथ मेरे अच्छे व्यक्तिगत संबंध भी हैं। मैं चाहती थी कि शाहरुख और उनके परिवार के लिए यह फिल्म सफल रहे।
Farah Akhtar: फरहान अख्तर के ऑस्ट्रेलियन फैंस के लिए बुरी खबर, अभिनेता ने दी कॉन्सर्ट कैंसिल होने की जानकारी
फिल्म इस दिन हुई थी रिलीज
फिल्म 'पठान' 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका में हैं। चार साल बाद फिल्म के जरिए अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी।
Riteish-Genelia: पैपराजी को देखते ही रितेश और जेनेलिया के बच्चों ने कहा नमस्ते, यूजर्स बोले- अच्छे संस्कार
अभिनेत्री की आने वाली फिल्में
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ और ‘द इंटर्न’ रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगी।
Yami Gautam: 'एक लाइन खींचनी होगी', फैन की इस हरकत से नाराज यामी गौतम का फूटा गुस्सा