बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्देशक आर बाल्की अपनी फिल्म 'घूमर' का शूट पूरा कर चुके हैं। फिल्म अब पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है जिसका काम जोरों से चल रहा है। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। बाल्की को फिल्म से काफी उम्मीद हैं इसी के साथ फिल्म की स्टार कास्ट भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही है।
R Balki: पैरा क्रिकेट स्टार पर आधारित है आर बाल्की की फिल्म घूमर, कोच की भूमिका में दिखेंगे अभिषेक बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा स्पोर्ट्स पर आधारित है फिल्म घूमर
फिल्म घूमर एक पैरा स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म है, जिसमें एक पैरा क्रिकेट प्लेयर के स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने लीड किरदार निभाया है जो कि महिला पैरा क्रिकेट खिलाड़ी के कोच बने हैं। वहीं अंगद बेदी उसके लव इंटरेस्ट का किरदार निभाते नजर आएंगे। तो वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें की यह फिल्म हंगरी के राइट हैंड शूटर केरोली टकाक्स की कहानी से प्रेरित हैं जिन्होंने एक हाथ के काम न करने के बावजूद दो ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते थे।
यह भी पढ़ें: पैपराजी को देखते ही रितेश और जेनेलिया के बच्चों ने कहा नमस्ते, यूजर्स बोले- अच्छे संस्कार
पैरा स्पोर्ट्स किरदार निभा रही हैं सैयामी खेर
इस फिल्म में अभिनेत्री सैयामी खेर ने पैरा स्पोर्ट्स प्लेयर का किरदार निभा रही है। निभा रही हैं, जो बाएं हाथ की गेंदबाज हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैयामी कहती हैं कि उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट खेला, लेकिन यह रोल चुनौतियों से भरा था, क्योंकि इसमें उन्होंने बाएं हाथ के बॉलर का रोल किया है। उनके लिए बाएं हाथ से बॉलिंग करना बेहद मुश्किल था क्योंकि वह हमेशा से दाएं हाथ से क्रिकेट खेलती रही हैं।
यह भी पढ़ें: काजल अग्रवाल ने मैटरनिटी ब्रेक के बाद शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, सेट से साझा की पहली तस्वीर
सैयामी खेर ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों पर की बात
इस फिल्म में जूनियर बच्चन, सैयामी खेर के साथ एक्ट्रेस शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर बात करते हुए सैयामी खेर बताती हैं कि 'पैरा एथलीट का किरदार निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण था। पैरा एथलीट को जीवन में छोटी-छोटी चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। सैयामी कहती हैं कि फिल्म कि शूटिंग से पहले इन सब चीजों की तरफ उनका कभी ध्यान तक नहीं गया था। हालांकि अब वह इन चीजों को गंभीरता से लेती हैं। सयामी बताती हैं कि उनका संघर्ष उन पैरा एथलीटों के सामने कुछ भी नहीं है, जो देश के लिए खेलते हुए मेडल लेकर आते हैं'।
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन फिल्म अवॉर्ड समारोह में क्यों नदारद रहे Jr. NTR, अधिकारियों ने किया खुलासा
बता दें कि इससे पहले आर बाल्की अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म पा में काम कर चुके हैं, जिसमें अभिषेक ने अपने रियल लाइफ पिता अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाया था। फिल्म काफी चर्चित रही थी, जिसने आर बाल्की को एक फिल्म निर्देशक के रूप में स्थापित होने में मदद की थी।
यह भी पढ़ें: फरहान अख्तर के ऑस्ट्रेलियन फैंस के लिए बुरी खबर, अभिनेता ने दी कॉन्सर्ट कैंसिल होने की जानकारी