{"_id":"5ac58fc84f1c1b99618b5964","slug":"deepika-padukone-talks-about-working-after-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर पक्की है जल्द सात फेरे लेंगी दीपिका पादुकोण, खुद बताई दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खबर पक्की है जल्द सात फेरे लेंगी दीपिका पादुकोण, खुद बताई दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के परिवारवालों ने शादी की तारीख भी तय कर ली है और अब दीपिका पादुकोण ने ऐसा कुछ कहा है जिससे खबर पक्की लग रही है कि वह जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं।
2 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई मौकों पर स्पॉट भी किया जाता रहा है हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं की और ना ही इस बात को कबूल किया है। जब भी दीपिका से किसी इंटरव्यू में इस पर सवाल किया जाता रहा है वह कुछ ना कुछ बोलकर सवाल को टाल जाती हैं लेकिन ऐसा पहली बार है जब उन्होंने इस पर खुलकर बात की।
3 of 5
Deepika Padukone
दरअसल फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में जब दीपिका से सवाल पूछा गया कि शादी के बाद क्या वह फिल्में करती रहेंगी तो उन्होंने कहा कि यह सब मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मेरे लिए शादी, मां-बाप, परिवार, घर सभी बहुत मायने रखते हैं। आज मैं खुद को एक वर्किंग वाइफ और मां के रूप में देखने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मैं घर के साथ ही काम को काफी अच्छे तरीके से हैंडल कर लूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
वहीं मुंबई मिरर के मुताबिक, 'दीपिका और रणवीर के परिवारवालों ने शादी की तारीख तय कर ली है। दोनों की शादी इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच में हो सकती है। दीपिका ने अपनी मां और बहन अनीशा के साथ शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है। यही नहींं दीपिका ने शादी के लिए ज्वैलरी भी खरीद ली है। शादी हिंदू रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न होगी जिसमें दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। सभी रणवीर की शादी अटेंड करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।