फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो शादियों के खर्च से भी महंगे थे इन अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र, कीमत सुन यकीन करना होगा मुश्किल

Mon, 02 Aug 2021 05:15 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 02 Aug 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to anushka sharma these beautiful actresses wear expensive mangalsutra
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां किसी भी मामले में पीछे नहीं रहती, फिर चाहे वो उनका रहन सहन हो या फिर उनका फैशन। बॉलीवुड की ये अदाकाराएं इतने महंगे-महंगे कपड़े या फिर गहने पहनती हैं जिनकी कीमत आम आदमी को पूरी तरह से हैरान कर देती है। वहीं दूसरी तरफ जब कोई अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधती है तो उनके गहने से लेकर लहंगे तक हर चीज बहुत ही महंगी होती है। लेकिन कहते हैं न कि एक नई नवेली दुल्हन अपने श्रिंगार में कोई कसर नहीं छोड़ती है ऐसे में भला हमारी बॉलीवुड की ये खूबसूरत अदाकाराएं किसी से कैसे पीछे रह जाए।



इन अभिनेत्रियों ने शादी में पहने महंगे मंगलसूत्र

फिल्म जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होने अपनी शादी के मौके पर महंगे-महंगे सिर्फ महंगे कपड़े या गहने नहीं पहने बल्कि अपनी शादी में उन्होने इतने महंगे मंगलसूत्र पहने जिनकी कीमत निश्चित रूप से आप सबके  होश उड़ देगी। एक सुहागन की जिंदगी में मंगलसूत्र एक ऐसी चीज है जो सबसे अधिक मायने रखती है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने सबसे महंगे मंगलसूत्र पहने।

deepika padukone to anushka sharma these beautiful actresses wear expensive mangalsutra
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका हर एक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से इटली में शादी रचाई। इन दोनों की शादी में इनके करीबी लोग ही शामिल हुए। लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी में पैसा पानी की तरह बहाया गया था। अनुष्का को विराट ने जो मंगलसूत्र पहनाया उसमें स्लीक लेकिन बड़ा पैंडंट था जो डायमंड स्टड था। उसकी कीमत करीबन 52 लाख बताई जाती है। 
 

deepika padukone to anushka sharma these beautiful actresses wear expensive mangalsutra
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में से एक है। ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी मे न सिर्फ करोड़ों के गहने पहने थे, बल्कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को थ्रीपीस का डायमंड लगा हुआ मंगलसूत्र पहनाया था। उस मंगलसूत्र की कीमत लगभग 45 लाख रुपए थी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to anushka sharma these beautiful actresses wear expensive mangalsutra
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा - फोटो : Social Media

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का खामियाजा उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा के साथ-साथ उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में शिल्पा शेट्टी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो फैशन हो या रहन सहन किसी भी मायने में किसी से पीछे नहीं हैं। अपनी शादी के दिन भी लाल रंग के लहंगे में शिल्पा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। शिल्पा शेट्टी ने 22 नंवबर 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। बता दें कि अपनी शादी में शिल्पा शेट्टी ने जो मंगलसूत्र पहना था, उसकी कीमत 30 लाख रुपए के आसपास थी। वैसे राज कुंद्रा अक्सर शिल्पा शेट्टी को महंगे तोहफे देते हैं।

विज्ञापन
deepika padukone to anushka sharma these beautiful actresses wear expensive mangalsutra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मुंडे निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी। इनकी शादी उदयपुर में हुई थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के दौरान इतनी अधिक खूबसूरत लग रही थीं कि उनके लुक की चर्चा हर जगह हो रही थी। प्रियंका चोपड़ा के गहनों से लेकर पोशाक तक हर चीज की कीमत लाखों में थी। शादी के दौरान निक ने प्रियंका को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत 21 लाख रूपए थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed