टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के वो अभिनेता हैं जिन्होने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। टाइगर को अक्सर सोशल मीडिया पर उनके लुक्स को लेकर कई बार आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं। हालांकि इन सबसे खुद को अलग रख कर जैकी श्रॉफ के लाडले बेटे टाइगर ने सिर्फ अपने फिल्मी करियर पर फोकस किया। नतीजा आज टाइगर न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता बनकर उभरे बल्कि आज वो युवाओं के साथ-साथ बच्चों के बीच भी बहुत ही लोकप्रिय हैं।
'सलमान की तरह ही वर्जिन हूं', फैन के सवाल पर टाइगर श्रॉफ ने दिया जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर लोग करते थे ऐसा सवाल
दरअसल इस शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें टाइगर उनके करियर के शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए बता रहे हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर लोग किस तरह के हेट कमेंट्स देते थे। उन्होंने अरबाज से बातचीत में कहा, ‘मेरी फिल्म की रिलीज से पहले मुझे बहुत ट्रोल किया जाता था। लोग मेरे लुक्स को लेकर मजाक उड़ाते थे। वो बोलते थे यार ये हीरो है या हीरोइन है? लोगों ने कहा ये तो जग्गू दादा का बेटा नहीं लगता’।
दाढ़ी को लेकर टाइगर ने दिया मजेदार जवाब
अरबाज खान ने लोगों द्वारा ट्विटर पर पूछे गए कई सवालों का जवाब टाइगर से मांगा। एक ट्रोलर के सवाल को पढ़ते हुए अरबाज ने कहा, ‘एक ने पूछा है- आपके पास सब कुछ है बस दाढ़ी नहीं है। इस सवाल का जवाब देते हुए टाइगर ने अपनी शक्ल की तरफ इशारा किया और कह-ये क्या है भई।
ट्रोल्स का ऐसे दिया टाइगर ने जवाब
टाइगर श्रॉफ ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए कहा, ‘लोग आपको तभी बुली और ट्रोल करते हैं जब आपने उन पर अपना कुछ असर छोड़ा हो। मैं आज जो कुछ भी हूं वो सिर्फ और सिर्फ दर्शकों की वजह से हूं। बस मैं लंबे समय से लोगों के दिलों में हूं यही मेरे लिए मायने रखता है।
वर्जिन होने पर भी किया सवाल
अरबाज खान ने सोशल मीडिया ट्वीट को पढ़ते हुए टाइगर से कहा कि कोई ये जानना चाहता है कि वो वर्जिन हैं या नहीं। इसका जवाब देते हुए टाइगर ने कहा, ‘सलमान भाई की तरह मैं भी वर्जिन हूं। बता दें कि कुछ सालों पहले जब करण ने अपने शो में सलमान खान से ये सवाल किया था तो दबंग खान ने अपने जवाब से हर किसी को हैरान कर दिया था।