फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

54 साल की माधुरी की इस तस्वीर से धड़का फैंस का दिल, ऑफ शोल्डर ड्रेस में लग रहीं कमाल

Mon, 02 Aug 2021 03:28 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 02 Aug 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit shares throw back picture of her vacation look super gorgeous in off shoulder maxi dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित को धक-धक गर्ल के नाम से जाना जाता है। 90 के दौर से लेकर आज तक माधुरी दीक्षित अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। उनकी हर एक अदा पर प्रशंसक मर मिटते हैं। जब भी वो पर्दे पर आती हैं तो दर्शक भी अपना दिल थाम लेते हैं क्योंकि माधुरी दीक्षित अपनी मुस्कुराहट, अभिनय और अंदाज से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। डांस और अभिनय के साथ-साथ माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर अपने फैशन के लिए बहुत मशहूर हैं। वो जो भी पहनती हैं उसमें कमाल लगती हैं। हाल ही में माधुरी ने सोशल मीडिया पर एक बहुत खूबसूरत तस्वीर साझा की।



सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

माधुरी दीक्षित की खूबसूरती को देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगाना प्रशंसकों के लिए थोड़ा मुश्किल है। उनके हर अंदाज में कुछ खास बात है। सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित की एक बहुत अच्छी प्रशंसकों की लिस्ट है। माधुरी दीक्षित आए दिन अपने सेट से मस्ती करते या फिर अपने लुक की तस्वीरे प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं जिन्हें लोग बहुत ही पसंद करते हैं। हाल ही में उनका लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे।

Madhuri Dixit shares throw back picture of her vacation look super gorgeous in off shoulder maxi dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : अमर उजाला मुंबई

थ्रोबैक फोटो की साझा

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है । इस तस्वीर में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ऑफ शोल्डर ब्लू और व्हाइट प्रिंटेड मैक्सी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होने आंखो पर सनग्लास लगाया हुआ है और बहुत ही कम मेकअप किया हुआ है। उनकी इस तस्वीर पर जो चार चांद लगा रही है वो है उनकी प्यारी सी मुस्कुराहट।

Madhuri Dixit shares throw back picture of her vacation look super gorgeous in off shoulder maxi dress
,माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने संघर्ष के दिनों को किया याद

इस तस्वीर के साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया। उन्होने इस तस्वीर के साथ कैप्शन देते हुए लिखा, ‘मैं उन सभी संघर्षों के लिए शुक्रगुजार हूं क्योंकि मैं आज जो कुछ भी हूं जिंदगी में उन्हीं संघर्षों के दम पर हूं। माधुरी की इस तस्वीर की प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit shares throw back picture of her vacation look super gorgeous in off shoulder maxi dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ

माधुरी दीक्षित की इस खूबसूरत तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। किसी यूजर ने दिल वाले इमोजी के साथ स्माइल भेजी तो किसी यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत तस्वीर है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप सबसे बेस्ट हो’। इस तस्वीर पर अब तक 6 लाख से अधिक लाइक आ चुके हैं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit shares throw back picture of her vacation look super gorgeous in off shoulder maxi dress
,माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

ये हैं आगामी प्रोजेक्ट्स

माधुरी दीक्षित के प्रोजेक्ट्स की बात करे तो वो इन दिनों डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने को जज कर रही हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने करण जौहर की वेब सीरीज ‘द हीरोइन’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी इस सीरीज के लिए उन्होने अच्छी खासी फीस ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed