फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: विराट कोहली पर चढ़ा शम्मी कपूर फीवर, अनुष्का को देखकर कहा- तारीफ करूं क्या उसकी...

Mon, 02 Aug 2021 03:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 02 Aug 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli dances with anushka on shammi kapoor song tarif karu kya uski watch video
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन और क्रिकेट जगत के सबसे खूबसूरत कपल में से एक अनुष्का और विराट अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की डेटिंग से लेकर परियों की कहानी जैसे लगने वाली शादी तक सब कुछ उनके फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं ये जोड़ी हमेशा अपने नए और अनोखे वीडियोज से बार बार दर्शकों का दिल जीत लेती है। अनुष्का शर्मा वामिका को जन्म देने के बाद से अभी बॉलीवुड के कुछ वक्त तक दूर ही हैं, लेकिन ऐस लग रहा है कि विराट कोहली के अंदर पूरे बॉलीवुड गुण आ गए हैं।



शम्मी कपूर के गाने पर डांस करते नजर आए अनुष्का-विराट

विराट कोहली बाकी क्रिकेटर्स की तुलना में विज्ञापन ज्यादा सहजता से कर लेते हैं। वहीं जब पर्दे पर अनुष्का साथ हों तो विराट के अदंर एक अलग ही जोश छा जाता है। हाल ही में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एड वीडियो साझा किया है जिसमें वो पत्नी अनुष्का संग शम्मी कपूर मोड में नाचते नजर आ रहे हैं।

Virat kohli dances with anushka on shammi kapoor song tarif karu kya uski watch video
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल लक्स साबुन के इस एड वीडियो में अनुष्का बाथटब से नहाकर तैयार होकर कमरे में आती हैं जहां विराट कोहली सूट बूट पहने उनका इंतजार करते हैं। वहीं अनुष्का को देखकर विराट बस देखते ही रह जाते हैं। इस पर अनुष्का पूछती हैं-क्या देख रहो है हो? तो विराट शम्मी कपूर स्टाइल में गानें लगते हैं-ये चांद से रोशन चेहरा जुल्फों का रंग सुनहरा....और फिर विराट और अनुष्का साथ डांस करने लगते हैं।



View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Virat kohli dances with anushka on shammi kapoor song tarif karu kya uski watch video
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Social media

इस विज्ञापन में भी अनुष्का और विराट की केमेस्ट्री काफी शानदार लग रही है। ये बात तो सभी जानते हैं कि विराट और अनुष्का विज्ञापन में कितने कमाल लगते हैं। दोनों की पहली मुलाकात भी एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी और वहीं से दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी। इसके बाद मान्यवर के एड में दोनों का प्यार खुले तौर पर सामने आ गया था। अब एक बेटी के माता पिता बन जाने के बाद भी अनुष्का और विराट किसी कॉलेज कपल की तरह की लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli dances with anushka on shammi kapoor song tarif karu kya uski watch video
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं विराट जिस आत्मविश्वास के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं उससे तो ऐसा लग रहा है कि वो बॉलीवुड में भी एंट्री ले सकते हैं। विराट भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम खिलाड़ियों मे से एक हैं जिनकी फीमेल फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। भले ही विराट अनुष्का के पति बन गए हो लेकिन आज भी लड़कियां उन पर जान छिड़कती हैं।

विज्ञापन
Virat kohli dances with anushka on shammi kapoor song tarif karu kya uski watch video
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

बात करें अनुष्का शर्मा की तो वो साल 2018 से ब्रेक पर हैं। अनुष्का आखिरी बार शाहरुख और कटरीना संग फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अनुष्का ने ब्रेक लेकर अपने परिवार पर ध्यान दिया। वहीं अब बेटी के जन्म के बाद अनुष्का अपने कमबैक के लिए तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed