फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT रिलीज: देशभक्ति से लबरेज होगा अगस्त का महीना, 'शेरशाह' और 'भुज' के अलावा रिलीज हो रहीं ये फिल्में

Mon, 02 Aug 2021 02:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 02 Aug 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
OTT release august from Shershaah to bhuj these films and web series will be released on prime video netflix and disney plus hotstar
शेरशाह, भुज द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना का माहौल थोड़ा शांत होने से अब धीरे धीरे कई राज्यों में थिएटर खोले जा रहे हैं। वहीं कई राज्यों में अभी भी पाबंदी है। थिएटर बंद होने के चलते ज्यादातर फिल्में भी अब ओटीटी पर ही रिलीज हो रही हैं। वेब सीरीज के साथ साथ अब फिल्मों के प्रदर्शन के लिए भी ओटीटी अच्छा जरिया बन चुका है। अब तक ओटीटी पर बहुत सी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अगस्त के महीने में बड़े सितारों की फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं।



अगस्त में मिलेगा मस्ती का डोज

भले ही अभी थिएटर पूरी तरह से खुलने में वक्त हो लेकिन दर्शकों को मनोरंजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये महीना भी दर्शकों के लिए मस्ती भरा होने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के इस महीने में जहां एक तरफ देशभक्ति से लबरेज फिल्में मिलेंगे तो वहीं कॉमडी, सस्पेंस और ड्रामा का भी तड़का मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस महीने कौन सी फिल्में किस प्लेटफॉर्म पर हो रही हैं रिलीज।

OTT release august from Shershaah to bhuj these films and web series will be released on prime video netflix and disney plus hotstar
डायल 100 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डायल 100

6 अगस्त को मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर की दमदार कास्ट दर्शकों के सामने होगी। मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन सीरीज से अब तक लोगों के दिलों दिमाग पर छाए हैं ऐसे मे ये सीरीज दर्शकों को और भी पसंद आने वाली है। वहीं नीना गुप्ता और साझी तंवर की अदायगी के भी सभी फैन हैं। ये सीरीज जी5 पर रिलीज होगी।

OTT release august from Shershaah to bhuj these films and web series will be released on prime video netflix and disney plus hotstar
शेरशाह  - फोटो : सोशल मीडिया

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म शेरशाह का निर्माण करण जौहर ने किया है। इसके ट्रेलर के लिए पूरी कास्ट कारगिल भी पहुंची थी। विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित ये फिल्म दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकती है। ये फिल्म 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT release august from Shershaah to bhuj these films and web series will be released on prime video netflix and disney plus hotstar
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया

13 अगस्त को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर पूरी दुनिया से साझा करेंगे। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भुज द प्राइड ऑफ इंडिया डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कई दिनों से काफी चर्चा है।

विज्ञापन
OTT release august from Shershaah to bhuj these films and web series will be released on prime video netflix and disney plus hotstar
द किसिंग बूथ 3 - फोटो : सोशल मीडिया

द किसिंग बूथ 3

अपने दो पार्ट से दर्शकों को मनोरंजन कर चुकी नोआह एल और ली की तिकड़ी 11 अगस्त को फिर दर्शकों की सामने होगी। एल को अपने बेस्ट फ्रेंड और ब्वाॉयफ्रेंड में से किसी एक का दिल तोड़ना पड़ सकता है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed