फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपलब्धि: सोनू सूद बने स्पेशल ओलंपिक मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर, 2022 में होंगे वर्ल्ड विंटर गेम्स का हिस्सा

Mon, 02 Aug 2021 02:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 02 Aug 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Sonu sood become the brand ambassador of special olympics movement know details
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद को उनकी फिल्मों से भले इतनी लोकप्रियता न मिली हो, लेकिन कोरोना काल के दौरान उन्होने जो भी अच्छे काम किए हैं और लोगों को ऑक्सीजन से लेकर उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी उन्होने उठाई उसकी वजह से दुनियाभर में लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सोनू सूद छाए रहते हैं। हाल ही में जब सोनू सूद ने अपना 48वां जन्मदिन मनाया तो उस दौरान उनसे मिलने के लिए लोग दूर-दूर से आए और अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों को निराशा नहीं किया और उनसे मुलाकात की। प्रशंसकों के प्यार के अलावा सोनू सूद को उनके जन्मदिन पर एक और खास तोहफा मिला।



स्पेशल ओलंपिक मूवमेंट के बने ब्रांड एंबेसडर

सोनू सूद को उनके 48वें जन्मदिन के खास मौके पर खास तोहफा मिला। अभिनेता को स्पेशल ओलंपिक मूवमेंट का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया है। सोनू सूद अगले साल होने वाले विशेष ओलांपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत के दल का हिस्सा रहेंगे। इस बात की जानकारी खुद सोनू सूद ने वर्चुअल बातचीत के दौरान की है।

Sonu sood become the brand ambassador of special olympics movement know details
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद ने कहा सम्मानित महसूस कर रहा हूं

सोनू सूद ने इस बारे में भारत के खास एथलीटों और अधिकारियों के साथ वर्चुअल बातचीत की। सोनू सूद ने बातचीत में कहा, ‘मेरा आज का दिन मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मैं आज विशेष ओलंपिक भारत के साथ इस यात्रा में शामिल हुआ हूं, मुझे इस बात की बहुत खुशी है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस परिवार में शामिल किया गया। मैं इस मंच को और भी बड़ा बनाने और पूरे देश के लोगों के साथ प्रतिनिधित्व का वादा करता हूं।

Sonu sood become the brand ambassador of special olympics movement know details
सोनू सूद - फोटो : Instagram

सोनू सूद ने एथलीटों कि की प्रशंसा

खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए सोनू सूद ने उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की और साथ ही उनके हर सवाल का जवाब बहुत ही खूबसूरती के साथ दिया। खिलाड़ियों ने भी उन्हें विशेष ओलंपिक एशिया प्रशांत क्षेत्र की एक पहल #Walk For Inclusion  के बारे में भी बताया। सोनू सूद ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘मैं विशेष ओलांपिक शीतकालीन खेलों के लिए रूस में हमारी टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारे खिलाड़ी अपना सबसे बेहतर दे इसके लिए मैं उन्हें प्रोत्साहित करूंगा।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu sood become the brand ambassador of special olympics movement know details
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोशल मीडिया पर मिली बधाई

विशेष ओलांपिक मूवमेंट का ब्रांड एम्बेस्डर की खुशी जाहिर करते हुए सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया लिखा, ‘मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मुझे रूस में होने वाले विशेष ओलांपिक मूवमेंट का ब्रांड एम्बेस्डर चुना गया है। मुझे यकीन है कि हमारे खिलाड़ी हमें गर्व महसूस करवाएंगे और मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। सोशल मीडिया पर पूजा बत्रा से लेकर फरहा खान तक हर कोई सोनू सूद को बधाई दे रहा है।

विज्ञापन
Sonu sood become the brand ambassador of special olympics movement know details
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

22 से 28 जनवरी तक रूस कजान में होगा ओलांपिक

ये खेल ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन खेलों के बीच हर साल दो बार बारी-बारी से आयोजित किए जाते हैं, विशेष ओलांपिक मूवमेंट बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए सबसे बड़ा वैश्विक खेल आयोजन है। ओलंपिक अगला शीतकालीन खेल संस्करण अगले साले 22 से 28 जनवरी तक रूस के कजान में आयोजित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed