फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीया मिर्जा से दीपिका पादुकोण तक, फैंस के सामने भावुक हुए ये सितारे फूट-फूटकर रोए

Thu, 30 Jan 2020 03:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to dia mirza bollywood celebrities who cried in public
deepika dia - फोटो : social media

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज जब भी अपने फैंस के सामने आते हैं वो उन्हें एंटरटेन करने की पूरी कोशिश करते हैं । लेकिन कई बार देखा गया है कि यही सेलेब्रिटीज पब्लिक के सामने इमोशनल हो जाते हैं और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते । हाल ही में दीया मिर्जा एक इवेंट में पहुंची थीं । यहां वो पर्यावरण को लेकर बात कर रही थीं । बात करते-करते वो भावुक हो गईं और रोने लगीं । उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है । आइए आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बताते हैं जो पब्लिक के सामने ही रोने लगे । 

deepika padukone to dia mirza bollywood celebrities who cried in public
Alia Bhatt - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट
एक इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन के डिप्रेशन बारे में बात कर रही थीं। इस दौरान वो अपनी बात कहते हुए अचानक इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। आलिया, शाहीन से पांच साल छोटी हैं। शाहीन के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा कि मैंने अपनी बहन के साथ रहने के बाद भी उसकी लिखी किताब पढ़ने के बाद ही उसकी भावनाओं को समझा। 
deepika padukone to dia mirza bollywood celebrities who cried in public
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण पिछले दिनों 'छपाक' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं । यहां वो फिल्म का टाइटल सॉन्ग सुनकर रो पड़ी थीं । उनके साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी थीं । लक्ष्मी की आंखों में आंसू आए तो दीपिका ने उन्हें गले लगा लिया था । दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to dia mirza bollywood celebrities who cried in public
anil kapoor - फोटो : social media
अनिल कपूर
अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म 'मिर्ज्या' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे । यहां अनिल कपूर ने कहा था, 'कुछ साल पहले मेरे पिता कुछ सपने लेकर मुंबई आए थे । यहां उन्होंने बहुत कुछ झेला । लेकिन मुझे और मेरे भाई को कुछ करने की हिम्मत दी । मैं अपने भाई और मां का धन्यवाद करता हूं । आज मेरे लिए गर्व की बात है कि मेरा बेटा भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहा है ।' ये बात कहते हुए अनिल कपूर की आंखों में आंसू आ गए थे । 
विज्ञापन
deepika padukone to dia mirza bollywood celebrities who cried in public
jhanvi kapoor
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' थी । इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी का पूरा परिवार पहुंचा था । इसके कुछ दिन पहले ही जाह्नवी की मां श्रीदेवी का निधन हो गया था । इस दौरान श्रीदेवी अपनी मां को याद कर रो पड़ी थीं । तब खुशी कपूर ने स्टेज पर आकर अपनी बहन को गले लगा लिया था ।
 

'मैन वर्सेज वाइल्ड' की वजह से मुश्किल में फंसे रजनीकांत, जानें क्यों हो रही है गिरफ्तारी की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed