फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की वो हसीनाएं जिन पर नहीं चला सलमान खान का जादू, एक ने तो फिल्म साइन करने के बाद छोड़ी

Sun, 02 May 2021 05:50 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 02 May 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone To Kangana Ranaut These Top Bollywood Actress Refused To Work With Salman Khan
दीपिका पादुकोण, सलमान खान और अमीषा पटेल

फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार सलमान खान का डंका आज भी बजता है। दर्शकों को भाईजान की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है और उनकी फिल्में अच्छी कमाई भी करती हैं। सलमान खान लगभग हर एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं और ऐसी कई हीरोइनें भी हैं, जो उनके साथ काम करना चाहती हैं। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इनकार कर दिया। सिर्फ यही नहीं इन में से कुछ ने तो अभी तक सलमान के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया। आज हम आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

Deepika Padukone To Kangana Ranaut These Top Bollywood Actress Refused To Work With Salman Khan
जूही चावला और सलमान खान

जूही चावला

सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्मों में आने के लिए काफी मेहनत की है और उन्होंने इसी दौरान एक्ट्रेस जूही चावला की फिल्म में कैमियो किया था। इसके बाद कुछ निर्देशक जूही चावला और सलमान खान को पर्दे पर एक साथ लाना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने उस वक्त स्ट्रगल कर रहे सलमान के साथ फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। इस बात को सुनकर सलमान भी खफा हो गए थे।

Deepika Padukone To Kangana Ranaut These Top Bollywood Actress Refused To Work With Salman Khan
सोनाली बेंद्रे और सलमान खान

सोनाली बेंद्रे

फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान काला हिरण मामले में फंसे थे। इस फिल्म के बाद सलमान और सोनाली ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद सोनाली बेंद्रे ने सलमान के साथ फिल्म करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone To Kangana Ranaut These Top Bollywood Actress Refused To Work With Salman Khan
अमीषा पटेल और सलमान खान

अमीषा पटेल

सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'ये है जलवा' रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धड़ाम हो गई थी। जिसके बाद अमीषा को जब दोबारा सलमान के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उन्होंने मना कर दिया था। 

विज्ञापन
Deepika Padukone To Kangana Ranaut These Top Bollywood Actress Refused To Work With Salman Khan
सलमान खान, कंगना रणौत

कंगना रणौत

बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रणौत का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। कंगना अपनी फिल्मों का चुनाव काफी सोच समझकर करती हैं और उन्होंने आज तक किसी भी सुपरस्टार के साथ फिल्म में काम नहीं किया है। कंगना रणौत को सलमान के साथ काम करने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। बता दें कि कंगना को सलमान खान के अपोजिट ‘सुल्तान’ फिल्म का ऑफर मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed