फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल युद्ध फिल्माने लद्दाख पहुंचे आमिर खान, फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फाइनल शेड्यूल की तैयारी शुरू

Sun, 02 May 2021 05:15 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 02 May 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Aamir Khan reaches Ladakh to shoot Kargil War Scenes for Upcoming Film 'Laal Singh Chaddha'
'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंचे आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऑस्कर पुरस्कार विजेता फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक के तौर पर बन रही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए वे दृश्य फिल्माने का वक्त आ गया है जिसमें लाल सिंह चड्ढा एक फौजी की वर्दी में अपने देश के लिए दुश्मन से भिड़ता नजर आएगा। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो लोगों को अपने वतन का इतिहास एक सार्वजनिक स्थान पर बैठकर अपने निजी अनुभवों के नजरिए से सुनाता है।

Aamir Khan reaches Ladakh to shoot Kargil War Scenes for Upcoming Film 'Laal Singh Chaddha'
पीपीई किट में नजर आई टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शनिवार को आमिर खान की पीपीई किट पहने तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इनके साथ कुछ वीडियोज भी हैं जिनमें आमिर खान लद्दाख जैसी किसी जगह पर सैनिकों के साथ दिख रहे हैं। आमिर खान ने इन दिनों खुद सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। पिछली बार इसी सीक्वेंस की शूटिंग की लोकेशन तलाशने वह तुर्की गए थे और लोगों ने उनकी इस कोशिश का सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया था।

Aamir Khan reaches Ladakh to shoot Kargil War Scenes for Upcoming Film 'Laal Singh Chaddha'
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना संक्रमण से मुक्ति पाने के बाद आमिर खान पहली बार मुंबई से बाहर निकले हैं और बताया जा रहा है कि लद्दाख में वह अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए लोकेशन देखने गए हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के लोग बता रहे हैं कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का सबसे अहम हिस्सा लद्दाख में शूट किया जाएगा। ये फिल्म का वह हिस्सा जिसमें लाल सिहं चड्ढा अपने फौज में होने के अनुभव सुना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan reaches Ladakh to shoot Kargil War Scenes for Upcoming Film 'Laal Singh Chaddha'
‘फॉरेस्ट गम्प’ में टॉम हैंक्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्क्रिप्ट के मुताबिक ये दृश्य कारगिल युद्ध के होंगे। इस सीक्वेंस में उनके साथ दक्षिण भारतीय सितारे नाग चैतन्य के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है। पहले यही रोल अभिनेता विजय सेतुपति करने वाले थे। विन्स्टन ग्रूम के लिखे इसी नाम के उपन्यास पर बनी हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में लीड रोल टॉम हैंक्स ने किया है।

विज्ञापन
Aamir Khan reaches Ladakh to shoot Kargil War Scenes for Upcoming Film 'Laal Singh Chaddha'
‘फॉरेस्ट गम्प’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर समेत छह ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं। इसका निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस ने किया था। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी दिखेंगी, इस फिल्म का निर्देशन कभी आमिर खान का कामकाज संभालने वाले अद्वैत चंदन कर रहे हैं। फिल्म की पटकथा अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed