मदद का हाथ: कोरोना काल में फरहान अखतर की कंपनी पहुंचाएगी लोगों को सुविधा, NGO के साथ करेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट साझा किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। साथ ही एनजीओ की लिस्ट जारी की है जो लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स से लेकर एम्बुलेंस और भोजन मुहैया करवा रही हैं। फरहान के इस फैसले की सभी जमकर सराहना कर रहे हैं।
फरहान अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘कोविड 19 से लड़ाई के लिए उन संस्थानों की लिस्ट शेयर की है जिनकी एक्सेल मूवीज ने मदद की है। ऑक्सीजन, एम्बुलेंस से लेकर भोजन देने तक। देखा जाए तो ग्राउंड लेवल पर वो कमाल का काम कर रहे हैं। यह आपको प्रेरित करने के लिए है कि जो भी मदद करने में समर्थ हैं वह जरूर आगे आएं, देश को इस वक्त जरूरत है। हर रुपया मायने रखता है। जय हिंद।'
Sharing a list of organisations that @excelmovies has donated to thus far, in the fight against COVID-19. From oxygen to ambulances to food, they are doing some incredible work on the ground. Encourage you to do your bit to help. Every rupee matters.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) May 1, 2021
Jai Hind. 🇮🇳 @ritesh_sid
बता दें कि सोनू सूद के अलावा बीते दिनों कई फिल्मी और टीवी कलाकारों ने मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। जिनमें गुरमीत चौधरी, किरण खेर, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना, सुष्मिता सेन, हर्षवर्धन राणे, जॉन अब्राहम, प्रियंका चोपड़ा समेत कई नाम शामिल हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म ‘तूफान’ में नजर आने वाले हैं। फैंस को काफी लंबे समय से उनकी फिल्म का इंतजार है। बता दें कि देश में चल रहे कोरोना संकट को देखते हुए यह फिल्म अब सिनेमाघर में रिलीज ना होकर ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश ने किया है। फिल्म में परेश रावल भी नजर आएंगे जो कि एक कोच की भूमिका निभा रहे हैं।