फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करियर के लिए इन सितारों ने बीच में ही छोड़ दी पढ़ाई, कोई छठवीं पास तो कोई 10वीं के बाद नहीं गईं स्कूल

Sun, 26 Jul 2020 01:41 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone to priyanka chopra these celebs school and college drop for career
दीपिका पादुकोण, आमिर खान, करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशंसकों को हमेशा अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों की निजी जिदंगी के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। उनके रहन सहन से लेकर उनके स्कूल कॉलेज के बारे में भी वो जानना चाहते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडस्ट्री में कदम रखा। वहीं इनमें से कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने करियर को प्राथमिकता दी और पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। 

deepika padukone to priyanka chopra these celebs school and college drop for career
priyanka chopra - फोटो : instagram

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वालीं 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने केवल 12वीं तक पढ़ाई की है। 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतने के बाद प्रियंका को लगातार मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने करियर पर फोकस किया। 

deepika padukone to priyanka chopra these celebs school and college drop for career
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वालीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने छठवीं तक ही पढ़ाई की हैं। इसके बाद वो स्कूल नहीं गईं। करिश्मा ने अपने करियर पर ही ध्यान दिया। कपूर खानदान से वो पहली लड़की थीं जिसने बॉलीवुड में कदम रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone to priyanka chopra these celebs school and college drop for career
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्मों में परफेक्ट हैं लेकिन पढ़ाई के मामले में वो पीछे रहे। लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल होगा कि आमिर खान ने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। हालांकि आमिर को इसके लिए पछतावा है। वो कई इंटरव्यू में जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें और पढ़ना चाहिए था। 

विज्ञापन
deepika padukone to priyanka chopra these celebs school and college drop for career
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने 10वीं तक ही पढ़ाई की हैं। कटरीना ने बहुत कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। काम की वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed