{"_id":"5d2746728ebc3e6d007df0e8","slug":"deepika-padukone-to-ranveer-singh-these-bollywood-celebrities-praise-aryan-khan-for-the-lion-king","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के बेटे की आवाज सुन दीवाने हुए बॉलीवुड सेलेब्स, 'द लॉयन किंग' का टीजर देख दिया ऐसा रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के बेटे की आवाज सुन दीवाने हुए बॉलीवुड सेलेब्स, 'द लॉयन किंग' का टीजर देख दिया ऐसा रिएक्शन
Thu, 11 Jul 2019 08:07 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 11 Jul 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan and Aryan Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख के बेटे आर्यन खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह डिजनी की अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्म 'द लॉयन किंग' से डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में आर्यन खान ने मुख्य किरदार सिंबा की आवाज दी है। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा हिंदी टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें आर्यन खान की आवाज सुनने को मिली है।
shah rukh khan, aryan khan
- फोटो : social media
आर्यन खान की आवाज पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, लेकिन शाहरुख खान के बेटे की आवाज सुनकर बॉलीवुड के कई सितारें काफी खुश हैं और ट्विटर पर आर्यन खान की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक्टर रितेश देशमुख ने तो आर्यन खान की आवाज को शाहरुख खान की आवाज से बेहतर बता दिया है।
रितेश देशमुख
- फोटो : file photo
रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'सिंबा की आवाज मुफासा से बेहतर है।' गौरतलब है कि 'द लॉयन किंग' में शाहरुख खान आर्यन के पिता का किरदार कर रहे हैं जिसका नाम मुफासा है। रितेश देशमुख के अलावा करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा- 'मैं अपनी एक्साइटमेंट से क्षमा चाहूंगा, लेकिन आर्यन हमारे परिवार में सबसे पहले पैदा हुआ और मैं उसकी आवाज सुनते ही काफी उत्साहित हूं। बिना किसी पक्षपात के मैं बस यही कहना चाहूंगा कि उनकी आवाज बेहद शानदार है।'
This Simba sounds better than Mufasa #TheLionKing #AryanKhan @iamsrk -this is extremely exciting https://t.co/qrgQ6WiQTF
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 11, 2019
Pardon my excitement! But Aryan is the first born in our family!!! And even just hearing his voice has made me so so excited !!!!! And without a bias he sounds amazing!!!!!👍👍👍👍👍 https://t.co/9WEqM5LmVD
— Karan Johar (@karanjohar) July 11, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने ट्विटर पर 'द लॉयन किंग' के टीजर को रिट्वीट करते हुए 'LOVE!!'!लिखा । इन सबके अलावा रणवीर सिंह और फराह खान जैसे सितारों ने भी द लॉयन किंग के टीजर में आर्यन खान की आवाज सुनकर उनकी काफी तारीफ की है।
LOVE!!!🥰🥰🥰 https://t.co/pMSWXZHuBY
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) July 11, 2019
विज्ञापन
the lion king
- फोटो : social media
आपको बता दें कि डिजनी ने लॉयन किंग का ये टीजर गुरुवार को रिलीज किया और जॉन फैवर्यू निर्देशित इस फिल्म के लीड किरदार पर आर्यन की आवाज बिल्कुल फिट बैठी है। 19 जुलाई को रिलीज हो रही लॉयन किंग हिंदी के अलावा भारत में अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हो रही है।