फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलर्स के निशाने पर 'छपाक' अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ये हैशटैग

Mon, 13 Jan 2020 02:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 13 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone trolls on twitter with Deepika hatao Lux bachao hashtag
Deepika Padukone - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कभी वजह उनकी फिल्म छपाक होती है तो कभी उनका जेएनयू जाना। ऐसे में एक बार फिर दीपिका सुर्खियों में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर  #दीपिका_हटाओ_LUX_बचाओ  ट्रेंड कर रहा है।

Deepika Padukone trolls on twitter with Deepika hatao Lux bachao hashtag
deepika padukone - फोटो : social media

बता दें कि दीपिका पादुकोण ब्यूटी सोप लक्स की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर 13 जनवरी की सुबह से ही  #दीपिका_हटाओ_LUX_बचाओ ट्रेंड करने लगा। वहीं कई यूजर्स मीम शेयर कर रहे हैं और दीपिका को लक्स से हटाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले छपाक को बायकॉट का ट्रेंड भी सोशल मीडिया पर देखने को मिला था।
 

Deepika Padukone trolls on twitter with Deepika hatao Lux bachao hashtag
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कई ऐसे मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें दीपिका द्वारा एंडोर्स किए जा रहे ब्रांड्स को ट्रोल किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण कुल 23 ब्रांड्स एंडोर्स करती हैं। इस लिस्ट में लक्स के अलावा एक्सिस बैंक, रॉयल एटमस, विस्तारा, केलॉग्स, नेस्कैफे, ब्रिटानिया, जिलेट वीनस, गोआईबीबो, कोका-कोला, तनिष्क, ओप्पो, जेगुआर लाइटिंग, लोरियल पेरिस, जिओ, नेस्ले फ्रुइटा वाइटल्स, टेटली ग्रीन टी, लायड एसी, मिंत्रा-ऑल अबाउट यू शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone trolls on twitter with Deepika hatao Lux bachao hashtag
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बात दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक की करें तो फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म ने अभी तक 19.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Deepika Padukone trolls on twitter with Deepika hatao Lux bachao hashtag
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण सुर्खियों में जेएनयू में जाने के बाद से आई हैं। जेएनयू में हुई हिंसा के बाद दीपिका वहां छात्रों से मिलने पहुंची थीं। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर और बॉलीवुड  दो पक्षों में बंट गया था। कुछ लोग जहां दीपिका के समर्थन में थे तो वहीं कुछ लोग दीपिका के विरोध में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed