फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' को लेकर दीपिका पादुकोण ने बोली इतनी बड़ी बात- 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ'

Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone tweets she feels happy over padmaavat success
deepika padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 'पद्मावत' के भारी विरोध के बीच हो रही सक्सेस पर बहुत ही खुश हैं। इसके चलते उन्होंने फिल्म की कामयाबी को देखते हुए एक ट्वीट भी किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या लिखा है दीपिका के ट्वीट में...
deepika padukone tweets she feels happy over padmaavat success
padmaavat protest - फोटो : ani

25 जनवरी को भारी हंगामे के बीच रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' दर्शकों को खूब पंसद आ रही है। यहां तक कि कुछ दर्शक ये भी कहते दिखाई दिए कि फिल्म में जिस बात को लेकर इतना हंगामा खड़ा किया जा रहा है ऐसा फिल्म में कुछ भी देखने को नहीं मिला। 

deepika padukone tweets she feels happy over padmaavat success
पद्मावत फिल्म

लेकिन इस बीच दीपिका ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही फिल्म को देखते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश और गौरव महसूस कर रही हूं, सभी को प्यार।' बता दें कि फिल्म ने भारी विरोध के बीच अब तक 56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  


विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone tweets she feels happy over padmaavat success
डेमो इमेज

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 19 करोड़ थी जबकि फिल्म के प्रिव्यू ने 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये बटोरे। देखा जाए तो भंसाली की ये पीरियड फिल्म भी कमाल कर रही है।

विज्ञापन
deepika padukone tweets she feels happy over padmaavat success
padmavati ban

फिल्म को लेकर हो रहे विरोध की बीच दीपिका के सिर काटने तक की धमकियां दी गई थी और साथ ही फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी धमकी दी गई। इतना ही नहीं करणी सेना ने ऐलान कर दिया है कि वे इस अपमान का बदला लेने के लिए भंसाली की मां पर फिल्म बनाएंगे जिसका नाम 'लीला की लीला' होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed