{"_id":"5ab224e04f1c1bab758b68ce","slug":"deepika-padukone-wants-to-keep-jauhar-scene-outfit-shared-his-wish-to-sanjay-leela-bhansali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"300 करोड़ कमाने के बाद दीपिका पादुकोण ने भंसाली के सामने रखी ये मांग, पूरा करना होगा मुश्किल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
300 करोड़ कमाने के बाद दीपिका पादुकोण ने भंसाली के सामने रखी ये मांग, पूरा करना होगा मुश्किल
Thu, 22 Mar 2018 01:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'पद्मावत' फिल्म दीपिका पादुकोण के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि इस फिल्म के रिलीज से पहले काफी बवाल मचा था यहां तक कि जौहर सीन भी चर्चा का विषय रहा। वहीं फिल्म रिलीज के काफी समय बाद दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म से जुड़ी ऐसी इच्छा जाहिर की है जिससे अब तक रणवीर सिंह भी अंजान हैं।
2 of 5
Deepika Padukone
खबरों की मानें तो दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसी इच्छा जताई है जिसके पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक दीपिका ने इंटरव्यू में कहा - 'पद्मावती फिल्म का सफर मेरे दिल के बेहद करीब है। खास तौर पर फिल्म का क्लाइमेक्स सीन। मैंने संजय सर को जौहर सीन वाले आउटफिट को अपने पास रखने की गुजारिश की है।'
3 of 5
दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत'
दीपिका ने 'पद्मावत' फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार निभाया था। जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की रिलीज को लेकर बवाल मचा था। काफी दिक्कतों के बाद यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone
आपको बता दें, 'पद्मावत' फिल्म में दिखाए गए जौहर सीन को लेकर स्वरा भास्कर ने बड़ा बयान दिया था। जिसके बाद उनकी कड़ी निंदा की गई थी। स्वरा ने खत लिखकर कहा था - 'क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Deepika Padukone
हालांकि स्वरा के इस बयान पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कड़ा ऐतराज जताया था। जिस पर ऋचा चड्ढा ने उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा था कि हर एक को अपनी बात रखने का पूरा हक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।