{"_id":"5a79540e4f1c1bb2208b7886","slug":"deepika-padukone-will-play-sapna-didi-role-in-vishal-bharadwaj-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगली फिल्म में और खतरनाक होगा 'रानी पद्मावती' का किरदार, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगली फिल्म में और खतरनाक होगा 'रानी पद्मावती' का किरदार, खुद किया खुलासा
Tue, 06 Feb 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Deepika Padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पद्मावत' फिल्म की धमाकेदार कमाई के बाद दीपिका पादुकोण अपने अगले प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही हैं। खबरों की मानें तो वह अगली फिल्म में लेडी डॉन का किरदार निभाएंगी। टेलीग्राफ के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने फिल्म पर बात करते हुए बताया, ‘यह रोल एक गैंगस्टर सपना दीदी का है।
2 of 4
Deepika Padukone
दीपिका ने बताया, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की तरह ही यह फिल्म भी वुमन सेंट्रिक होगी। यह फिल्म हुसैन जायदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर बेस्ड है। यह एक सच्ची कहानी है। इसके चलते मैं काफी सारी वर्कशॉप कर रही हूं। इस फिल्म में मेरे लिए बहुत सारा फिजिकल वर्क है, तो इस पर काम जारी है।’
3 of 4
Deepika Padukone
इससे पहले दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'यह पहली बार है कि मैं विशाल भारद्वाज के साथ काम करूंगी और दूसरी बार इरफान खान के साथ। मैं थोड़ी कम भावनात्मक फिल्म करना चाहती थी फिलहाल मेरी झोली में यही फिल्म हैं। मुझे लगता है इस कहानी को भी लोगों के सामने आना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
padmaavat
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ लोगों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों ने दीपिका को रानी पद्मावती के रूप में बहुत पसंद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।