{"_id":"5d3fcd6a8ebc3e6cf231a6b2","slug":"deepika-padukone-worlds-most-gorgeous-women-2019-forbes-list-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका को 'वर्ल्ड मोस्ट गॉरजस वुमन 2019' का खिताब, फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में नाम शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका को 'वर्ल्ड मोस्ट गॉरजस वुमन 2019' का खिताब, फोर्ब्स की टॉप 100 लिस्ट में नाम शामिल
Tue, 30 Jul 2019 01:25 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में नंबर एक पर है । अब दीपिका ने 'वर्ल्ड मोस्ट गॉरजस वुमन 2019' का खिताब भी अपने नाम कर लिया है । 'फोर्ब्स इंडिया' ने हाल ही में 100 ऐसे सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी की है जो ग्लैमरस, खूबसूरत हैं । साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए समाज के लिए विशेष काम किया है।
deepika padukone
- फोटो : Instagram
इस लिस्ट में दीपिका का नाम टॉप 5 में शुमार है । बता दें कि दीपिका ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की जिंदगी पर आधारित है । फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी लीड रोल में होंगे । फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं ।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा दीपिका पति रणवीर के साथ फिर स्क्रीन शेयर करेंगी । डायरेक्टर कबीर खान ने दीपिका और रणवीर को फिल्म '83' के लिए कास्ट किया है । इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे । वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल में होंगी । रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : social media
इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। दीपिका अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ काम पर भी फोकस कर रही हैं । पिछले दिनों दीपिका ने एक इंटरव्यू में उनकी शादी का मजाक उड़ाने वाले को तगड़ा जवाब दिया था ।
विज्ञापन
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
फैन ने रणवीर-दीपिका की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'रणवीर, दीपिका की मांग में चटनी भरेगा, सिंदूर नहीं ।' इस ट्वीट पर दीपिका ने कहा, 'ऐसा हो सकता है, मैं स्पाइसी फूड की दीवानी हूं, मेरी जड़ें साउथ इंडियन हैं । साउथ इंडिया स्पाइसी फूड के प्रति मेरा लगाव देखते हुए ऐसा बिलुकल संभव हो सकता है। वो मुझे इतना प्यार करता है कि मेरे स्पाइसी शौक को देखते हुए ऐसा हो जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।'