कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच भारत में सावधानियां बरती जा रही हैं। मॉल, सिनेमाहॉल यहां तक कि फिल्मों की शूटिंग भी रोक दी गई है। लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति और जागरूक करने के लिए सितारे भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से एक चैलेंज दिया गया जिसे स्वीकारते हुए अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है।
#SafeHands challenge: कोरोना से बचाव के लिए दीपिका ने शेयर किया वीडियो, दी विराट कोहली को चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस चैलेंज का नाम है #SafeHands challenge #COVID19 इस चैंलेज में मास्क लगाकर अपने हाथों को साबुन लगाकर अच्छी तरह से धोना है। ये चैलेंज बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को डब्ल्यूएचओ डिरेक्टर जनरल डॉक्टर टिडरोज की तरफ से दिया गया है।
दीपिका पादुकोण ने इसी चैलेंज को स्वीकारते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री वॉशरूम में मास्क लगाकर अपने हाथों पर साबुन लगाकर धुलती दिखीं।
Thank You @DrTedros, for nominating me for the #SafeHands Challenge!#COVID19 surely is an uphill health and public safety task, but all of us are in this fight together!I further nominate @rogerfederer,@Cristiano and @imVkohli to take up this challenge! #coronavirus #StaySafe https://t.co/45glSxXkqP pic.twitter.com/7s7R4pIrrL
वीडियो ट्वीट कर दीपिका पादुकोण ने लिखा- 'शुक्रिया डॉक्टर टिडरोज सेफ हैंड चैलेंज के लिए नॉमिनेट करने के लिए। ये लोगों के कोविड-19 से बचाने में जरूर कारगर साबित होगा। हम लोग इस फाइट में एक दूसरे के साथ हैं।' इसके बाद दीपिका ने रोजर फे़डरर, क्रिस्टीनो और विराट कोहली को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।
आपको बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 139 पहुंच गई है और 5700 से अधिक की निगरानी की जा रही है। मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई जो देश में अबतक की तीसरी मौत है।
वीडियो: शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को जड़ा तमाचा, बोलीं- 'औकात में रहो, मेरे पति हो'