फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन से लेकर IFFI तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 21 Nov 2018 08:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to iffi here top 5 bollywood news
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर का रिसेप्शन आज

दीपिका और रणवीर इटली से शादी कर वापस भारत लौट आए हैं। शादी के बाद दीपवीर अपने रिसेप्शन की तैयारी में व्यस्त हैं। 21 नवंबर को दीपिका के गृहनगर बेंगलूरू में और 28 नवंबर को रणवीर के घरवालों की ओर से मुंबई में रिसेप्शन होना है। शादी में जहां केवल 30 लोग शामिल हुए थे वहीं मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगने वाला है।

पढ़ें: रिसेप्शन से पहले देख लें दीपिका-रणवीर की शादी की एलबम, वो भी HD में
deepika ranveer marriage to iffi here top 5 bollywood news
iffi - फोटो : twitter
IFFI का आगाज
49वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (IFFI) की शुरुआत हो चुकी है। इस साल ये फेस्टिवल गोवा में हो रहा है। सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने फिल्म फेस्टिवल के आगाज पर कहा कि इस बार इजराइली सिनेमा पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। फिल्म फेस्टिवल में फुटनोट, लोंगइंग, पारा डूमा, रिडेम्प्शन, शालोम बॉलीवुड, द बबल, अदर स्टोरी और वर्किंग वुमन्स जैसी कई शानदार फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। 

पढ़ें: IFFI: 49वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज, स्ट्रीट सिनेमा और झारखंड होगा ‘फोकस राज्य’
deepika ranveer marriage to iffi here top 5 bollywood news
bigg boss - फोटो : voot app
'बिग बॉस 12' में रोहित बने गेम चेंजर
बिग बॉस 12 में मंगलवार को  लग्जरी बजट टास्क हुआ। इस टास्क में रोहित बड़े गेम चेंजर बने और श्रीसंथ, दीपिका की टीम में होने के बावजूद रोमिल की टीम का साथ दिया। जिससे पूरा टास्क ही बदल गया। इसके बाद एक बार फिर से श्रीसंथ फूट-फूटकर रोने लगे।

पढ़ें: बिग बॉस 12 : रोहित ने श्रीसंथ को दिया बड़ा धोखा,बहन दीपिका के साथ फूट-फूटकर रोए
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to iffi here top 5 bollywood news
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका ने भेजे शादी के लड्डू
दीपिका के बाद अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी की तैयारियों मेें व्यस्त हैं। इन दिनों वो अपनी शादी की शॉपिंग करने के लिए पेरिस में हैं। प्रियंका भले ही पेरिस में हों लेकिन वो भारत में अपने स्टाफ का ध्यान रखती हैं। प्रियंका ने भारत में अपनी अपकमिंग फिल्म की टीम के लिए मिठाई भेजी है। इसकी तस्वीरें कॉस्ट्यूम डिजाइनर एकता लखानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। एकता ने लिखा- 'जब शादी के लड्डू सीधे पेरिस से आपके पास पहुंच जाएं। शुक्रिया प्रियंका।'

पढ़ें: निक जोनस के बिना पेरिस में किसके साथ घूम रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी में बचे है सिर्फ दो हफ्ते
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to iffi here top 5 bollywood news
shakeela - फोटो : twitter
शकीला का पहला पोस्टर रिलीज
फिल्म शकीला का पहला पोस्ट जारी कर दिया गया है। फिल्म में ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं। शकीला साउथ की जानी मानी एडल्ट स्टार हैं। उन्होंने करीब दो दशक तक दक्षिण भारतीय एडल्ट फिल्मों पर राज किया। पोस्टर में ऋचा गोल्ड ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। बता दें कि केरल में सोने के आभूषणों को पहनना ग्लैमर का पार्ट माना जाता है।

पढ़ें: सामने आया पॉर्न स्टार 'शकीला' का पहला पोस्टर, खाली गहनों से शरीर ढकती नजर आईं ऋचा चड्ढा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed