फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका-रणवीर की शादी से लेकर स्टेन ली के निधन तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Tue, 13 Nov 2018 08:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to stan lee here top 5 news
ranveer and deepika - फोटो : file photo
दीपिका-रणवीर की शादी में पहुंचने लगे मेहमान

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। दोनों की शादी के वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस शादी में शामिल होने के लिए सभी मेहमान भी लगभग पहुंच गए हैं। रणवीर की तरफ से शादी में हिस्सा लेने जा रहीं लेडीज ने अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर किया और अपनी तस्वीरें शेयर कीं।

पढ़ें: DeepVeer Wedding: शाही शादी में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं बाराती, ढोल के साथ शेयर की तस्वीरें
deepika ranveer marriage to stan lee here top 5 news
Stan Lee - फोटो : social media
95 साल की उम्र में स्टेन ली का निधन
मार्वल कॉमिक्स के लीजेंड स्टेन ली का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। स्पाइडर मैन, आयरन मैन और हल्क जैसे सुपर हीरो किरदारों को स्टेन ली ने गढ़ा। स्टेन ली के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दिया। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दुनिया भर में फैंस स्टेन ली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पढ़ें: स्पाइडर मैन, हल्क जैसे सुपरहीरोज को गढ़ने वाले स्टेन ली का निधन
deepika ranveer marriage to stan lee here top 5 news
juhi chawla - फोटो : file photo
जूही चावला का जन्मदिन आज
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जूही चावला आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में जूही चावला ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने में कामयाब रहीं। मिस इंडिया जीतने के बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। 1986 में उन्होंने फिल्म सल्तनत से बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन उनके करियर की हिट फिल्म कयामत से कयामत तक रही, जिसमें उनके अपोजिट आमिर खान थे। जूही चावला ने बोल राधा बोल, राजू बन गया जेंटलमैन, हम हैं राही प्यार के, डर, साजन का घर जैसी बेहतरीन फिल्में कीं।

पढ़ें: Bdy Spl: जूही चावला की पहली ही फिल्म हुई थी फ्लॉप, आमिर-शाहरुख ने पहुंचा दिया नंबर वन के ताज पर
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to stan lee here top 5 news
kedarnath - फोटो : Instagram
'केदारनाथ' का ट्रेलर वायरल
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म केेदारनाथ का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्म में सारा के साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म का ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है और देखते ही देखते ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें एक लव स्टोरी के जरिए साल 2013 में केदारनाथ में आई त्रासदी को दिखाया गया है। 

पढ़ें: केवल लव स्टोरी ही नहीं ये 5 वजह बनाती हैं फिल्म 'केदारनाथ' को खास
विज्ञापन
deepika ranveer marriage to stan lee here top 5 news
bigg boss 12 - फोटो : voot app
बिग बॉस में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट
बिग बॉस 12 में 9वें हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार का नॉमिनेशन अन्य नॉमिनेशन से अलग है। इसमें फिल्म शोले में जय-वीरू वाली बाइक पर बैठकर घरवालों ने जोड़ी बनकर एक-दूसरे को नॉमिनेट किया है। इस हफ्ते दीपक ठाकुर, श्रीसंथ, शिवाशिष, रोहित, दीपिका, जसलीन और सृष्टि रोडे में से कोई एक कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा।

पढ़ें: Bigg Boss 12: दीपक ने सोमी के लिए दी कुर्बानी,सुरभि-श्रीसंथ बने दोस्त, इस हफ्ते नॉमीनेट हुए ये लोग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed