सब्सक्राइब करें

दीपवीर के रिसेप्शन से लेकर '2.0' की बंपर ओपनिंग तक, बॉलीवुड की ये 5 खबरें हफ्ते भर छाई रहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
deepika ranveer to 2.0 movie here bollywood top weekly news
deepika, ranveer - फोटो : instagram

दीपिका और रणवीर का शाही रिसेप्शन


दीपिका और रणवीर की शादी ने इस पूरे हफ्ते गॉसिप की गलियों में खूब चर्चा बटोरी। बीते 14 नवंबर को दोनों इटली के लेक कोमो में शादी की। बॉलीवुड के इस कपल ने शादी के बाद 3 रिसेप्शन रखे। एक बेंगलुरु में और दो मुंबई में। 28 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन हुआ जो कि रणवीर के घरवालों की ओर से आयोजित किया गया। वहीं तीसरा रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रांड हयात में दिया गया,  जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन के दौरान दीपिका रणवीर ने वेस्टर्न लुक अपनाया। दीपिका ने जहां रेड गाउन पहन रखा था वहीं रणवीर ने ब्लैक सूट में नजर आए।

Trending Videos
deepika ranveer to 2.0 movie here bollywood top weekly news
priyanka chopra - फोटो : amar ujala

प्रियंका और निक लेंगे 7 फेरे
दीपिका पादुकोण के बाद प्रियंका चोपड़ा भी दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। प्रियंका 10 साल छोटे मंगेतर के साथ 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगी। अगस्त में दोनों का रोका हुआ था और उसी के बाद से इनकी शादी की चर्चा तेज हो गई थी। अब फाइनली प्रियंका और निक एक होने जा रहे हैं। इससे पहले 30 नवंबर को प्रियंका की संगीत सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में पहुंचे। मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत और बेटी ईशा भी नजर आईं। सभी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका चाहती थीं कि उनका प्री वेडिंग फंक्शन मेहरानगढ़ किले में हो लेकिन ऐन मौके पर वेन्यू बदल दिया गया। खबरों की मानें तो प्रियंका ने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उम्मेद पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था। पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika ranveer to 2.0 movie here bollywood top weekly news
2.0 - फोटो : twitter

'2.0' की धमाकेदार ओपनिंग
रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 29 नवंबर को फिल्म रिलीज के साथ ही धमाकेदार शुरुआत की। रजनीकांत के फैंस ने दक्षिण भारत में उनकी फिल्म को अच्छी ओपनिंग तो दिया ही लेकिन यूपी, पंजाब समेत उत्तर भारत के दूसरे इलाकों में भी फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जो कि सरप्राइज करने वाला है। 2.0 ने पहले दिन हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म ने 'भारत में 85 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं ओवरसीज में 30 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस तरह पहले दिन फिल्म का कुल बिजनेस 115 करोड़ रुपये रहा।' फैंस में फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज है उसके बाद माना जा रहा है वीकेंड में 2.0 कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

deepika ranveer to 2.0 movie here bollywood top weekly news
rajpal yadav - फोटो : amar ujala

राजपाल यादव को जेल की सजा
एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। दरअसल, राजपाल यादव बकाये की रकम देने में नाकाम रहे। साल 2010 में राजपाल यादव ने व्यापारी सुरेंदर सिंह से 5 करोड़ का लोन लिया था। जब राजपाल यादव ने सुरेंदर सिंह को चेक दिया तो वो बाउंस हो गया था। जिसके बाद सुरेंदर सिंह ने कोर्ट की शरण ली। राजपाल यादव के साथ समझौता हुआ कि वो 10.40 लाख रुपये लौटाएंगे लेकिन जब वो ये रकम देने में नाम रहे तो कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया।

विज्ञापन
deepika ranveer to 2.0 movie here bollywood top weekly news
mohammad aziz - फोटो : youtube

मोहम्मद अजीज का निधन
बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का बीते 27 नवंबर को निधन हो गया। 64 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सेक्रेटरी ने बताया कि 'वो जब मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। कैब में बैठने के बाद उन्होंने ड्राइवर को बोला मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं। फिर उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।' बता दें कि मोहम्मद अजीज ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 80 के दशक से की थी। 90 के दशक तक आते-आते उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed