दीपिका और रणवीर का आज संगीत है और 14-15 को शादी। संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए कुछ मशहूर सिंगर्स को भी बुलाया गया है तो वहीं विला के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों की शादी प्राइवेट अफेयर है जिस वजह से इस शादी से जुड़ी छोटे सी छोटी चीज पर काफी ध्यान दिया गया है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि विला में एक या दो नहीं बल्कि 3 अलग-अलग लेवल की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
DeepVeer Wedding: शादी से 1 दिन पहले रणवीर-दीपिका ने लिया बड़ा फैसला, मेहमान भी रह गए हैरान
सूत्रों के मुताबिक - 'सभी मेहमान पहुंच चुके हैं। शादी में आए मेहमानों को पर्सनली रिसीव किया गया है। कहा जा रहा है कि विजिटर्स यानि कि इस पूरे विला में शादी के मेहमानों के अलावा किसी की भी एंट्री करीब एक हफ्ते तक नहीं हो सकती। प्राइवेसी बनाए रखने के लिए विला में 3 अलग-अलग लेवल पर सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। यहां तक कि विला में एंट्री लेने वाले शख्स की जांच के बाद ही उसे अंदर दाखिल होने दिया जा रहा है।'
इस शाही शादी में करीब 30 मेहमानों के शामिल होने की खबर है। बॉलीवुड से जुड़ी तीन हस्तियों के नाम सामने आए है जो कि इस आलीशान शादी का हिस्सा बनेंगी। शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान को दीपिका और रणवीर ने खुद जाकर शादी का न्यौता दिया था। ऐसे में इन तीनों का आना तय माना जा रहा है। दीपिका और रणवीर शुरुआत से ही शादी को प्राइवेट अफेयर रखना चाहते थे। कहा जा रहा है कि शादी में किसी को भी फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा इसलिए कि कोई भी तस्वीर बाहर जाने न पाए।
दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने जा रहे कुछ लोगों के नाम सामने आए है। बॉलीवुड गायिका हर्षदीप कौर, म्यूजीशियन संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान का नाम भी शामिल है। शादी में दीपिका और रणवीर सब्यसाची के ही डिजाइनर कपड़े पहन रहे हैं। दीपिका एक दिन साड़ी और दूसरे दिन लहंगा पहन रही हैं तो वहीं अब रणवीर के कपड़ों को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि रणवीर सब्यसाची द्वारा तैयार की गई कांजीवरम शेरवानी पहनने वाले हैं।
Off to a very special place for an even more special occasion ❤️ Arrivederci 😉
A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic) on
A post shared by Layan 🇰🇼 (@deepikapadukone_arabfc) on
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर का अफेयर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' फिल्म से शुरू हुआ था। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद यह दोनों शादी करने जा रहे हैं। शादी के बाद मुंबई और बैंगलुरु में रिसेप्शन रखा गया है। बैंगलुरु में 21 नवंबर को और मुंबई में 28 नवंबर को ग्रैंड हयात में रखा गया है। इसके साथ ही मेहमानों से दीपवीर ने निवेदन किया है कि वह जो भी देना चाहते हैं वह एनजीओ को डोनेट कर दें।
