{"_id":"5bea589cbdec2269a41505f1","slug":"chandigarh-rakhi-sawant-faced-media-first-time-after-discharging-from-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चोट लगने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई राखी सावंत, बोली- पब्लिसिटी स्टंट नहीं है ये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चोट लगने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई राखी सावंत, बोली- पब्लिसिटी स्टंट नहीं है ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
राखी सावंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोट लगने के बाद एक्ट्रेस राखी सावंत पहली बार मीडिया के सामने आई और बात करते हुए एक्ट्रेस के दिल का दर्द बाहर निकला। जानिए क्या बोलीं वो...
राखी सावंत
पंचकूला में ग्रेट खली रिटर्न शो में डांस परफार्मेंस के दौरान राखी सावंत को विदेशी महिला रेसलर ने उठाकर पटक दिया। राखी को कमर में चोट लगी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद राखी मीडिया से रूबरू हुईं।
राखी सावंत
राखी ने पत्रकारों से बात की और एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया। व्हील चेयर पर बैठे-बैठे पत्रकारों से बातचीत करते हुए वह फूट-फूट कर रो पड़ीं। उसने कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, यदि वह मर गईं तो भी लोगों को यही लगेगा।
#RakhiSawant .... After the match ... pic.twitter.com/t1oVdKSq0k
— Rohit Surana (@rohitsurana_) November 12, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
राखी सावंत
होटल के बेड पर आराम करते हुए राखी सावंत फूट-फूट कर रो रही थीं और पास बैठे रेसलर ग्रेट खली से बोल रही थीं कि ‘खली भाई मेरी पिटाई का बदला लो, तुम्हारे पास जो भी महिला रेसलर हैं उसको विदेशी महिला पहलवान के मुकाबले में उतारो और उसकी पिटाई करो।
विज्ञापन
राखी सावंत
राखी ने कहा कि मुझे विदेशी महिला से तो डर लगने लगा है। मुझे अपनी मम्मी के पास जाना है, अब मैं यहां नहीं रहूंगी। बता दें कि द ग्रेट खली, राखी का हाल चाल जानने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की और राखी की चोट के बारे में जाना।