सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के कलेक्शन में 90 फीसदी की भारी गिरावट, 5वें दिन कमाए महज इतने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan monday box office collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram

शानदार ओपनिंग के बाद आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मेगा बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह जा गिरी है। फिल्म के आंकड़े ऐसे गिरते चले जाएंगे ये तो किसी ने भी सोचा नहीं था। वीकेंड तक फिल्म ने ठीक-ठाक कारोबार किया लेकिन जैसे ही वीकडेज शुरू हुए दर्शकों ने फिल्म से मुंह मोड़ लिया।

Trending Videos
thugs of hindostan monday box office collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram

फिल्म रिलीज के पहले सोमवार को कलेक्शन में 90 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक सोमवार को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने महज 5 से 5.25 तक का बिजनेस किया है। यह गिरावट मुख्य तौर पर यूपी और गुजरात में देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan monday box office collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : instagram

फिल्म के अब तक के कारोबार को देखें तो कुल 124 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन यानी गुरुवार को 50.75 करोड़, शुक्रवार को 28.25 करोड़, शनिवार को 22.75 करोड़ और रविवार को 17.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो कई देशों में सिनेमाघरों से ही उतर गई है।



 

thugs of hindostan monday box office collection
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter

फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे। 

विज्ञापन
thugs of hindostan monday box office collection
Thugs of Hindostan - फोटो : Instagram

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का कुल बजट करीब 240 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म को फायदा कमाने के लिए टिकट खिड़की पर टिके रहना पड़ेगा हालांकि फिल्म निर्माताओं ने डिजिटल राइट्स से 150 करोड़ रुपये पहले ही कमा लिए हैं। निर्माताओं को तो कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए फिल्म का चलना बेहद जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed