धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ से घर घर लोकप्रिय हुई अभिनेत्री दीपिका सिंह अब बड़े परदे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। एक संस्कारी बहु और एक मजबूत महिला की इमेज वाली दीपिका अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत रोमांचित हैं। अपनी पहली फिल्म 'टीटू अंबानी' में दीपिका ने जो किरदार अपनी पहली फिल्म के लिए चुना है वह आज की लड़की है और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीती है। फिल्म का नाम है, ‘टीटू अंबानी’। दीपिका कहती है, "मौसमी को ऐसा लगता है कि टीटू और वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं लेकिन मुश्किल तब पैदा होती है जब टीटू के फैसलों से उनके बीच प्यार के रिश्ते पर खतरा पैदा हो जाता है।"
Deepika Singh: ‘दीया और बाती हम’ की दीपिका ने टीवी को कहा अलविदा, बड़े परदे के लिए बनाया ये ‘अंबानी’ कनेक्शन’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका सिंह फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहती हैं, "मौसमी का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है यह एक ऐसी लड़की है जिसने अपनी जिंदगी के कुछ रूल्स बनाए हैं और वह अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकती । यह एक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्म है मिडिल क्लास फैमिली की यह एक सिंपल सी प्रेम कहानी लाइफ के बड़े संदेश को बहुत ही एंटरटेनिंग तरीके से कहती हैं।"
इस फिल्म में दीपिका सिंह के साथ ‘आश्रम’ वेब सीरीज से लोकप्रिय हुए अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अन्य प्रमुख भूमिकाओं में रघुबीर यादव, सपना सैंड, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर और बृजेंद्र काला नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक रोहित गोयल है जो दीपिका सिंह के पति हैं। धारावाहिक 'दीया और बाती हम' की शूटिंग के दौरान दीपिका और इस सीरियल के निर्देशक रोहित गोयल करीब आए और उन्होंने 2014 में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा भी है जिसका नाम है सोहम गोयल।
धारावाहिक 'दीया और बाती हम' की शूटिंग के दौरान दीपिका सिंह चर्चा में तब आई जब उन्होंने एक बहस के दौरान अपने सह अभिनेता अनस रसीद को धप्पड़ जड़ दिया था। दिल्ली की रहने वाली दीपिका सिंह पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है। मुंबई में स्ट्रगल के दौरान दीपिका सिंह को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वह बताती हैं कि शुरुआती दौर में उन्हें कई बार भूखे पेट सोना पड़ा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
धारावाहिक 'दीया और बाती हम' के अलावा दीपिका ने ‘कवच’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘नच बलिए’ सीजन पांच और छह, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया। लेकिन अब दीपिका ने टेलीविजन छोड़ने मन बना लिया है। वह कहती हैं, "ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि टीवी पर देर तक काम करने से मेरी सेहत पर असर हो रहा था। काम बंद करने के बाद ही मुझे पता चला कि मेरे बहुत सारे हेल्थ इशू मेरे गलत लाइफस्टाइल की वजह से थे जो कि मुझे अपने शूटिंग के हिसाब से करने होते थे। शूटिंग के दौरान मुझे वर्कआउट या अपनी हेल्थ का ध्यान रखने का समय नहीं मिल पाता था इसलिए मुझे डाइटिंग करनी पड़ती थी। इसकी वजह से मेरा बीपी लो रहने लगा था।”