फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बुजुर्ग लुक' में नजर आए सेलेब्स के लिए बुरी खबर, सुरक्षित नहीं था Face App, ये चेतावनी पढ़ लें

Wed, 17 Jul 2019 09:19 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 17 Jul 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Deepika to Ranveer Singh bollywood celebrities use face app know about Privacy Policy & condition
Arjun Kapoor - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया के अटपटे ट्रेंड्स किसी से क्या न करवा दें। सबसे ताजे बुढ़ापा ट्रेंड को ही देख लीजिए, जिसमें लोग अपने बुढ़ापे की तस्वीरें देख कर खूब एक्साइटेड हो रहे हैं। बुजुर्ग दिखने का यह ट्रेंड बॉलीवुड सेलेब्स के सर चढ़ कर बोल रहा है। सेलेब्स खुद अपनी ऐसी फोटोज शेयर कर रहे हैं, जिनमें दिख रहा है कि वो 60-80 साल की उम्र में कैसे दिखेंगे? सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वारें खूब वायरल हो रहीं हैं और लोग भी जमकर इस नए ट्रेंड से मजे ले रहे हैं। इन तस्वीरों को देख सितारों के फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Deepika to Ranveer Singh bollywood celebrities use face app know about Privacy Policy & condition
arjun kapoor - फोटो : social media
इस ताजा ट्रेंड को बॉलीवुड सितारे खासा पसंद कर रहे हैं। अब तक बॉलीवुड की कई सितारे इस एप के जरिए खुद के बुढ़ापे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। इस बीच फेस ऐप का इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहद परेशान करने वाली खबर है। फेस एप के साथ प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोटो गैलरी का एक्सेस बंद होने के बाद भी यह ऐप गैलरी से फोटो एक्सेस कर रही है।

Deepika to Ranveer Singh bollywood celebrities use face app know about Privacy Policy & condition
FACE APP - फोटो : amar ujala
बात करें फेस एप की प्राइवेसी पॉलिसी की तो अगर आप ये ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके माध्यम से सीधे तौर पर आपके फोन में मौजूद कंटेंट, आईपी एड्रेस, ब्राउजर टाइप, फोटो और नाम तक रिकॉर्ड हो जाता है। फेस एप की पॉलिसी के अनुसार कंपनी इस ऐप के यूजर्स से जुड़ी सभी चीजें अपने कमर्शियल यूज के लिए इस्तेमाल कर सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika to Ranveer Singh bollywood celebrities use face app know about Privacy Policy & condition
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फेस एप के विकिपिडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ की खबर है। पहले फेस एप के विकिपिडिया पेज पर इसे रूस का एप बताया गया था, लेकिन अब इसे चीनी एप बताया जा रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि फेस ऐप बीच-बीच में चलना बंद कर देता है। एनड्रॉयड के अलावा फेस ऐप के iOS वर्जन में भी सर्वर की दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
Deepika to Ranveer Singh bollywood celebrities use face app know about Privacy Policy & condition
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वक्त कई सेलेब्रिटीज के ओल्ड लुक वायरल हो रहे हैं। अभी तक सोनम कपूर, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लुक आपने देखे होंगे। अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ चुका है। स्टार्स के ओल्ड लुक वायरल होने के बाद हर कोई 'फेस ऐप' का प्रयोग कर रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed