सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मेगा रिसेप्शन में लाल रंग की ड्रेस में कहर ढा रही थीं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- 'टू हॉट टू हैंडल'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 02 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
DeepVeer wedding reception Deepika looks like Barbie in red and Ranveer dapper look win your heart
deepveer wedding reception - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का मेगा सेलिब्रिटी रिसेप्शन 1 दिसंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में हुआ। इस मेगा रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस रिसेप्शन की तस्वीरें देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि दीपवीर एक बार फिर से अपनी ड्रेस से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए। दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन की एक-एक तस्वीर देखकर आप भी कहेंगे कि यह अब तक की सबसे खूबसूरत ड्रेस है। 

Trending Videos
DeepVeer wedding reception Deepika looks like Barbie in red and Ranveer dapper look win your heart
deepveer wedding reception - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण ने इस मेगा रिसेप्शन में लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर ने जब इस पार्टी की तस्वीर शेयर की तो उसमें दीपिका किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में दीपिका ने फ्लेयर वाली लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं रणवीर सफेद शर्ट के साथ काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
DeepVeer wedding reception Deepika looks like Barbie in red and Ranveer dapper look win your heart
deepveer wedding reception - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण की यह ड्रेस जुहेर मुराद के कलेक्शन की थी तो वहीं रणवीर की ड्रेस को राहुल गांधी और राहुल खन्ना ने डिजाइन किया था। रणवीर ने इस फॉर्मल लुक के साथ काले रंग का चश्मा भी कैरी किया हुआ था जिसे अक्सर करण जौहर को भी पहने हुए स्पॉट किया जाता है। इस मेगा रिसेप्शन में दीपिका की ड्रेस ज्यादा चर्चा का विषय रही जिसकी वजह ड्रेस का तीन पार्ट में होना है। दीपवीर की इस ड्रेस पर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ यूजर्स ने दीपवीर की ड्रेस को 'मोस्ट स्टाइलिश' ड्रेस बताई तो वहीं कुछ यूजर्स ने दीपिका की ड्रेस को 'पोछा' तक कह दिया। वहीं एक और यूजर ने कहा 'टू हॉट टू हैंडल'।




 

DeepVeer wedding reception Deepika looks like Barbie in red and Ranveer dapper look win your heart
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram

दरअसल, दीपिका ने जब सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की थी तो उसमें वह अपने चेहरे पर लाल रंग के नेट वाला दुपट्टा डाला हुआ था। जब दीपिका मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने इस नेट वाले दुपट्टे को उतार दिया था तो वहीं पार्टी के अंदर वह ड्रेस के नीचे की फ्लेयर वाली स्कर्ट के बिना नजर आईं। यानि कि फ्लेयर वाली स्कर्ट और नेट वाले दुपट्टे को हटाकर दीपिका की यह ड्रेस शार्ट वनसपीस बन गई थी जो कि इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
DeepVeer wedding reception Deepika looks like Barbie in red and Ranveer dapper look win your heart
deepveer reception - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो स्थित रिजॉर्ट में शादी की थी। शादी के बाद से यह दोनों अब तक 3 रिसेप्शन कर चुके थे और 1 दिसंबर को हुआ यह रिसेप्शन चौथा था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के सभी सितारे पहुंचे थे। इस रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक, श्वेता बच्चन नंदा, सैफ, करीना, सोहा, कुणाल के अलावा कई और सेलिब्रिटी भी पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed