{"_id":"631df74702f2db4c0b049e75","slug":"delhi-police-postpone-jacqueline-fernandez-questioning-scheduled-for-12-september","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 सितंबर को नहीं होगी जैकलीन से पूछताछ, जारी होगा नया समन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 सितंबर को नहीं होगी जैकलीन से पूछताछ, जारी होगा नया समन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:27 PM IST
सार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अभिनेत्री से सोमवार को होने वाली पूछताछ को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में अब शाखा जैकलिन को एक और समन जारी करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड रुपए की रंगदारी मामले में जांच में शामिल होने के लिए जैकलिन को तलब किया है।
2 of 4
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान यह बताया कि जैकलिन ने दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिए जानकारी दी थी कि पहले से ही तय कुछ कमिटमेंट्स की वजह से वह 12 सितंबर को होने वाली जांच में शामिल नहीं हो पाएगी। अधिकारी ने यह भी बताया कि जैकलिन को सितंबर में जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसके तहत एक्ट्रेस को 12 सितंबर को मंदिर मार्ग स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में सुबह 11 बजे उपस्थित होना था। लेकिन अब जांच में शामिल नहीं होने की वजह से उन्हें एक नया समन जारी किया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द ही तय की जाएगी।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने अपनी चार्जशीट में जैकलिन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में नामजद किया था। ईडी की चार्जशीट में यह भी कहा गया कि जैकलिन को सुकेश के आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी थी। इसके बाद भी उन्होंने सुकेश के आपराधिक रिकॉर्ड को नजरअंदाज करते हुए उनके साथ वित्तीय लेनदेन किया। गौरतलब है कि ईडी ने मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से ही एक्ट्रेस कई बार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश हो चुकी हैं। इस मामले में एक्ट्रेस से 30 अगस्त और 20 अक्टूबर 2021 को भी पूछताछ की गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह बात स्वीकारी थी कि चंद्रशेखर से उन्होंने कई महंगे उपहार लिए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु का मूल निवासी सुकेश चंद्रशेखर वर्तमान में दिल्ली की जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी का आरोप लगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।