छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकीं अभिनेत्री डेलनाज ईरानी 4 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से अभिनय की दुनिया में सक्रिय रही हैं और वह अब तक कई सीरियल्स समेत फिल्मों में भी अपने काम से छाप छोड़ चुकी हैं। वह 'कल हो न हो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। इस फिल्म में डेलनाज ने स्वीटू का किरदार अदा किया था। इस फिल्म को एक्ट्रेस अपने करियर का टर्निंग पॉइंट मानती हैं। तो चलिए जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं, डेलनाज की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ जुड़ी कुछ अहम बातें।
Delnaaz Irani: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में छाप छोड़ चुकी हैं डेलनाज ईरानी, ऐसी रही एक्ट्रेस की निजी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दशक से ज्यादा के अभिनय करियर में डेलनाज ईरानी ने ज्यादातर कॉमिक किरदार अदा किए हैं। उन्हें उनके चुलबुले पन के लिए जाना जाता है। सबसे पहले डेलनाज को बाबा सहगल के म्यूजिक वीडियो में देखा गया था और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें टीवी सीरियल्स में काम करने का मौका मिला। वह छोटे पर्दे के सीरियल यस बॉस में नजर आईं और एक बार फिर से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा एक्ट्रेस रियलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।
बॉलीवुड में भी छोड़ी छाप
अभिनेत्री डेलनाज ईरानी ने न सिर्फ टीवी सीरियल बल्कि फिल्मों में भी अपने काम से खूब सराहना पाई है। वह किंग खान की फिल्म 'कल हो न हो' के अलावा दिल ने जिसे अपना कहा, हमको दीवाना कर गए, भूतनाथ, पेइंग गेस्ट्स, रा.वन, और क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्मों में काम किया है।
दोबारा करेंगी पर्दे पर वापसी
एक्ट्रेस डेलनाज ने शादी के बाद अपने करियर को अलविदा कह दिया था लेकिन जानकारी के मुताबिक अब वह फिर से वापसी करने वाली हैं और खास बात ये है कि अपने करियर में वह अब तक का सबसे चैलेंजिंग किरदार अदा कर रही हैं। डेलनाज अपने नए सीरियल 'कभी कभी इत्तेफाक' को लेकर चर्चा में हैं। कॉमेडी किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली डेलनाज पहली बार स्क्रीन पर रोमांस का तड़का लगाने जा रही हैं।
बात करें निजी जिंदगी की तो अभिनेत्री डेलनाज ने 1998 में टीवी अभिनेता राजीव पॉस से शादी की थी, लेकिन 13 साल लंबे रिश्ते के बाद साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने 'बिग बॉस सीजन 6' में पार्टिसिपेट करते नजर आए थे। शो के बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि एक ही छत के नीचे 93 दिन साथ बिताए। ये आसान नहीं था। फिलहाल डेलनाज ईरानी अपने नए पार्टनर पर्सी का साथ खुश है।