फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rishi Kapoor: पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गए थे ऋषि कपूर, हर किरदार में हो जाते थे आसानी से फिट

Sun, 04 Sep 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Birthday Know Actor Career hit Films bobby karz Amar Akbar Anthony Agneepath
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेताओं की लिस्ट में ऋषि कपूर का नाम जरूर शामिल किया जाता है। 4 दिसंबर 1952 में उनका जन्म हिंदी फिल्मों के स्टार राज कपूर के घर हुआ था। फिल्मी माहौल में पले-बढ़े ऋषि ने बहुत कम उम्र में ही एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी। फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में वह चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में छोटा सा रोल निभाने के बाद से ही उनका फिल्मी सफर शुरु हो चला था। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी कुछ बेमिसाल फिल्मों के बारे में...

Rishi Kapoor Birthday Know Actor Career hit Films bobby karz Amar Akbar Anthony Agneepath
ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी

इस फिल्म से ऋषि कपूर को उनके पिता राज कपूर ने बतौर लीड एक्टर लॉन्च किया था। फिल्म में उनके डिंपल कपाड़िया भी नजर आई थीं। अपनी पहली फिल्म से ऋषि रातोंरात स्टार बन गए थे। फिल्म के साथ इसके गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

Rishi Kapoor Birthday Know Actor Career hit Films bobby karz Amar Akbar Anthony Agneepath
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कर्ज

ऋषि कपूर के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक कर्ज थी। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। बता दें कि इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor Birthday Know Actor Career hit Films bobby karz Amar Akbar Anthony Agneepath
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अमर अकबर एंथोनी

इस सुपरहिट फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना के साथ  ऋषि कपूर भी नजर आए थे। फिल्म में इतने बड़े स्टार्स के होने के बावजूद ऋषि अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। उनका निभाया अकबर का किरदार आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।

विज्ञापन
Rishi Kapoor Birthday Know Actor Career hit Films bobby karz Amar Akbar Anthony Agneepath
ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'अग्निपथ' में ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि फिल्म के मेन विलेन संजय दत्त थे लेकिन ऋषि कपूर भी एक्टिंग के मामले में दोनों से कम नजर नहीं आए थे। फिल्म में उनका रऊफ लाला का निभाया गया किरदार ऋतिक और संजय पर भारी पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed