सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत: दो डिजाइनर्स ने एक्ट्रेस के साथ काम ना करने का किया एलान, स्वरा भास्कर बोलीं- जमे रहो दोस्तों

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 04 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Designers Rimzim Dadu And Anand Bhushan End All Collaboration with Kangana Ranaut Swara Bhaskar Reacted
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut

अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत को पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद भड़की हिंसा को लेकर ट्वीट करना भारी पड़ गया। कंगना पर नियमों का पालन न करने का आरोप लगाते हुए ट्विटर ने अभिनेत्री का अकाउंट मंगलवार को स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। जिसके बाद कंगना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तो वहीं दो डिजाइनर्स ने एक्ट्रेस के साथ काम बंद करने को लेकर बयान जारी किया है।

Trending Videos
Designers Rimzim Dadu And Anand Bhushan End All Collaboration with Kangana Ranaut Swara Bhaskar Reacted
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंड सस्पेंड होने के बाद कुछ लोगों ने तो उनका समर्थन किया लेकिन कुछ लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की। इसी बीच दो डिजाइनर्स ने कंगना को लेकर अहम एलान किया है। सिर्फ यही नहीं दोनों ने अभिनेत्री से जुड़ी सभी पोस्ट को हटाने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Designers Rimzim Dadu And Anand Bhushan End All Collaboration with Kangana Ranaut Swara Bhaskar Reacted
डिज़ाइनर आनंद भूषण का ट्वीट - फोटो : Twitter

डिज़ाइनर आनंद भूषण ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया, जिसमें लिखा है, 'आज हुई कुछ विशेष घटनाओं के मद्देनजर, हमने फैसला किया है कि अपने सभी सोशल मीडिया चैनलों से कंगना रणौत से संबंधित सभी तस्वीरों को हटा देंगे। भविष्य में भी हम कभी कंगना के साथ काम ना करने की शपथ लेते हैं। एक ब्रैंड के तौर पर हम नफरत भरी स्पीच को सपोर्ट नहीं करते।'

 

Designers Rimzim Dadu And Anand Bhushan End All Collaboration with Kangana Ranaut Swara Bhaskar Reacted
रिमझिम दादू का पोस्ट और कंगना रणौत - फोटो : Instagram

तो वहीं डिज़ाइनर रिमझिम दादू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा ही एलान कर डाला। रिमझिम ने निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी के साथ कंगना की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'सही काम को करना कभी विलम्बित नहीं होता। हम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कंगना से जुड़ी सभी पिछली फोटोज़ को हटा रहे हैं और भविष्य में उनके साथ किसी तरह का काम ना करने की शपथ ले रहे हैं।' 

विज्ञापन
Designers Rimzim Dadu And Anand Bhushan End All Collaboration with Kangana Ranaut Swara Bhaskar Reacted
कंगना रणौत, स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

यूजर्स डिजाइनर्स के इन एलान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ। नफरत भरी स्पीच और सीधे-सीधे नरसंहार का आह्वान करने का विरोध करने के लिए आनंद भूषण और रिमझिम दादू आपको सलाम। ऐसे ही डटकर जमे रहो दोस्तों।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed