फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रील लाइफ बहन को प्रपोज करने वाले थे देवानंद, दूसरे की बाहों में देख ऐसा हो गया था हाल

Wed, 27 Sep 2017 08:25 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2017 08:25 AM IST
विज्ञापन
dev anand and zeenat aman love story
देवानंद

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार देवानंद की आज 94वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देवानंद ने फिल्‍म इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था। देवानंद ने ही बॉलीवुड को टीना मुनीम, जीनत अमान जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस दीं। फिल्मों के अलावा देवानंद अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहे। 

dev anand and zeenat aman love story
देवानंद

कई ऐसी हीरोइनें रहीं जिनपर देवानंद का दिल आया लेकिन उनकी प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। आज हम आपको देवानंद की ऐसी ही एक लवस्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे कोई मुकाम नहीं मिला। ये लव स्टोरी थी देवानंद और जीनत अमान की।

पढ़ें- 'बाहुबली' पर भारी पड़ गया ये 'मुंगेरीलाल', नेपाली लड़की से शादी के बाद जिंदगी हो गई थी नर्क

dev anand and zeenat aman love story
देवानंद

देवानंद ने फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्‍णा' में जीनत अमान को कास्ट किया था। इस फिल्म में जीनत ने देवानंद की बहन का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान ही देवानंद को महसूस हुआ कि वो जीनत से प्यार कर बैठे हैं। जीनत की हर बात देव साहब को पसंद आती थी।

पढ़ें- झीनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं मलाइका, लोगों ने कहा- 'आंटी बस भी करो, आपका बेटा जवान है'

विज्ञापन
विज्ञापन
dev anand and zeenat aman love story
देवानंद

वो जीनत के प्यार में डूबते जा रहे थे। उनके प्यार की खबर जीनत से पहले मीडिया को हो गई थी। मीडिया में दोनों के लिंकअप की खबर पढ़ देव साहब खुश हुआ करते थे। ‌इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था। 

विज्ञापन
dev anand and zeenat aman love story
देवानंद

एक दिन देवानंद ने जीनत को प्रपोज करने का फैसला किया। देव साहब ने सोचा कि वो जीनत को होटल ताज में प्रपोज करेंगे। इसी होटल में देव और जीनत कभी डिनर पर जाया करते थे। जीनत को प्रपोज करने के लिए देव साहब ने एक छोटी सी पार्टी रखी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed