फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से लेकर शानदार तक, शाहिद के 10 वर्षों की फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड

Fri, 31 Jan 2025 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2025 11:00 AM IST
सार

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर की फिल्म देवा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आइए आज आपको अभिनेता के पिछले 10 वर्षों की फिल्मों का हाल बताते हैं।

विज्ञापन
Deva Actor Shahid Kapoor Movies Box Collection Report Last 10 Years Kabir Singh Udta Punjab Padmaavat
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला

शाहिद कपूर अपनी फिल्म देवा की वजह से फिर से चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, और उनके फैंस इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन उससे पहले हम पिछले 10 वर्षों में शाहिद कपूर की रिलीज हुई फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का विश्लेषण करते हैं।


Deva: देवा में पुलिस अधिकारी बने शाहिद कपूर, सलमान से लेकर आमिर तक, बड़े पर्दे पर वर्दी पहन चुके हैं ये सितारे

Deva Actor Shahid Kapoor Movies Box Collection Report Last 10 Years Kabir Singh Udta Punjab Padmaavat
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया -शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

इस फिल्म में शाहिद कपूर ने आर्यन नाम के एक लड़के का किरदार निभाया जो एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश में है। इस फिल्म में उनकी मुलाकात सिफरा से होती है। दोनों के बीच प्रेम की कहानी शुरू होती है, लेकिन बाद में यह पता चलता है कि यह प्रेम कहानी असंभव है, क्योंकि सिफरा एक रोबोट है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 80.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और सेमी हिट साबित हुई थी।
Hunter 2: एक बार फिर दुश्मनों को तोड़ने आए सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ से करेंगे दो-दो हाथ, 'हंटर 2' का टीजर जारी

Deva Actor Shahid Kapoor Movies Box Collection Report Last 10 Years Kabir Singh Udta Punjab Padmaavat
जर्सी - फोटो : यूट्यूब
जर्सी 

जर्सी में शाहिद कपूर एक ऐसे क्रिकेटर के किरदार में थे जो 36 वर्ष की उम्र में अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए क्रिकेट में वापसी करता है। फिल्म को समीक्षकों की ओर से काफी सराहना मिली। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही। फिल्म ने केवल 19.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deva Actor Shahid Kapoor Movies Box Collection Report Last 10 Years Kabir Singh Udta Punjab Padmaavat
कबीर सिंह - फोटो : यूट्यब
कबीर सिंह

कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म ने 278.24 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिसकी वजह से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। शाहिद के अभिनय को भी काफी सराहा गया। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था।

विज्ञापन
Deva Actor Shahid Kapoor Movies Box Collection Report Last 10 Years Kabir Singh Udta Punjab Padmaavat
बत्ती गुल मीटर चालू - फोटो : एक्स
बत्ती गुल मीटर चालू

बत्ती गुल मीटर चालू में शाहिद कपूर ने एक सामाजिक मुद्दे को उठाया था, जिसमें बिजली के बिलों की बढ़ती समस्याओं को दिखाया गया। हालांकि, फिल्म की अच्छी कहानी और अभिनय के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 37.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई और फ्लॉप रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed